स्वास्थ्य

सिर्फ एक लहसुन से दूर होती है ये 8 समस्या, नंबर 4 से तो है हर दूसरा इंसान परेशान

न्यूज़ट्रेन्ड हेल्थ डेस्क : सर्दियों का मौसम आने ही वाला है। और सर्दी के मौसम में सर्दी, जुकाम और कफ होना आम समस्या है। इस मौसम में लहसुन आपके लिए एक जबरदस्त औषधि साबित हो सकती है। वैसे तो आम तौर पर लहसुन का प्रयोग सब्जियों के स्वाद बढ़ाने या चटनी को तेज करने के लिए किया जाता है। लेकिन लहसुन में कई ऐसे औषधिय गुण होते हैं, जिससे जुकाम और कफ को ठीक किया जा सकता है। लहसुन में एंटी बैक्टिरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल जैसी कई खूबियां होती हैं। लहसुन को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया जाता है। तो आइये जानते हैं कि लहसुन के सेहत संबंधी कौन कौन से फायदे हैं।

  • दिल के लिए फायदेमंद- लहसुन शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसका सेवन हाई बीपी वालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। लहसुन में ऐसे औषधिय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल लेवल को बढ़ाते हैं। दिल के मरीजों को लहसुन का रोजाना सेवन करना चाहिए।

  • दांतों का दर्द दूर करे- लहसुन को भुनकर इसको खाने से दांत दर्द में आराम मिलता है। अगर दांतों में दर्द महसूस हो तो लहसुन को दांतो के बीच में रख लें ऐसा करने से बहुत आराम मिलेगा। इसके अलावा आप लहसुन को भुनकर या सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।

  • गर्भावस्था में फायदेमंद- गर्भावस्था में लहसुन मां और शिशु दोनों के लिए ही फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु के वजन में वृद्धि होती है।
  • पेट को स्वस्थ रखे- अगर आपको कुछ खाकर पचाने में समस्या होती है। अर्थात आपकी पाचन प्रक्रिया ठीक नहीं रहती है लहसुन की कुछ कलियों को भूनकर इसका सेवन करें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। लहसुन के सेवन से उल्टी या पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

  • सर्दी और जुकाम से छुटकारा- अगर आप भी बदलते मौसम में खांसी या सर्दी जुकाम आदि से परेशान रहते हैं तो लहसुन के प्रयोग से आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। कच्चे लहसुन को भूनकर इसे दस से पंद्रह मिनट तक चबाते रहें। इससे जुकाम ठीक होने में बहुत आराम मिलेगा। क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए ये शरीर में गर्मी लाता है और शरीर को ठंड से बी बचाता है।

  • कैंसर से बचाव-लहसुन खास तौर से ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है। इसके सेवन से शरीर में कैंसर के सेल्स उत्पन्न नहीं होते। चिकित्सकों का मानना है कि लहसुन के नियमित प्रयोग से ब्लैडर और पेट जैसे कैंसर की समस्या से भी बचा जा सकता है।
  • ब्लड क्लॉटिंग के लिए फायदेमंद- जिनका खून ज्यादा गाढ़ा होता है उनके लिए भी लहसुन फायदेमंद है। ये ब्लड के गाढ़ापन को दूर करता है और खून को साफ और पतला करता है। लहसुन शरीर में खून के प्रवाह को सुचारू रूप से संचालित करता है।

  • त्वचा संबंधी बीमारियों में फायदेमंद- लहसुन का सेवन करना त्वचा संबंधी बीमारी में फायदेमंद है। ये कील, मुंहासे, दाग धब्बों को दूर करता है।

Back to top button