रिलेशनशिप्स

प्यार होने लगे फीका-फीका, तो कुछ यूं लगाएं रिश्ते में तड़का

कई बार लोग तो जवान रहते हैं, लेकिन रिश्ता बूढ़ा होने लगता है। बहुत प्यार रहन के बाद भी लोगों के बीच दुरियां बढ़ने लगती हैं। वक्त बीतने लगता है तो प्यार का रस कहीं खो जाता है और कपल्स के बीच दरार पड़ने लगती है। ये बहुत ही स्वाभाविक बात है। जब आप हर पल साथ हों और हर दिन एक जैसा हो तो रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। अगर ऐसा होने लगे तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप फौरन अपने रिश्ते को खत्म कर लें और मूव ऑन कर जाएं।कई बार सूखे हुए फूलों में पानी देने से हरियाली आ जाती है वैसे ही मुरझा रहे रिश्तों मे थोड़े बदलाव के साथ आप उसे फिर से वैसा ही बना सकते हैं जैसा वो था।

अपने पार्टनर का ख्याल रखने का मतलब ये भी होता है कि आप उनकी पसंद का भी ख्याल रखे। हो सकता है आपका फेवरेट कलर ब्लू हो और उनका ग्रे। हो सकता है आप सिजलर पसंद करते हों और वो छोला भठूरा। कहने का मतलब ये है कि पसंद चाहे जितनी जुदा हो अग रआप उनकी पसंद का ख्याल रखेंगे तो आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी। एक दिन उनके फेवरटे कलर की ड्रेस पहनें। उनके पसंद के रेस्टोरेंट में जाए।उनकी पसंद का खाना खाएं। इससे आपको भी कुछ नया ट्राइ करने को मिलेगा तो वहीं आपके पार्टनर के भी एहसास होगा कि आप उनका कितना ख्याल रखते हैं।

कई बार रिश्तों में इस वजह से भी दरार पड़ने लगती है क्योंकि आप या आपके पार्टनर में से किसी एक के फिजीक बिगड़ गया हो। हालांकि सच्चा प्यार ये चीजें नहीं देखता, लेकिन इंसानी फितरत को आप नहीं बदल सकते। जब आप उन्हें बोरिंग दिखेंगे तो वो किसी और की तरफ अट्रैक्ट होने लगेंगे। ऐसे में खुद को फिट रखें। ना सिर्फ अपने लिए बल्कि उनके लिए भी। सेहत का ख्याल रखें। व्यायाम करें।अच्छे कपड़े पहनें और अच्छे दिखें जिनसे उनकी नजरें आप पर से कभी हटे ही नहीं।

बात बात पर चिढ़ने से बचें। आपके बीच में कितना भी प्यार हो, लेकिन अगर आप एक दूसरे से झल्ला कर या चिढ़ कर बात करते हैं तो आपके रिश्तों में कड़वाहट भरने लगेगी। किसी भी बात को प्यार से समझें। कई बार बात तो छोटी होती है, लेकिन उसे चिढ़ कर और गुस्से में कहने से बात बिगड़ जाती है। अगर आप दिन भर झगड़ते हैं तो धीरे धीरे आप अपना प्यार भूलने लगते हैं और कड़वी बातें दिल में बसने लगती हैं। इससे बचें और प्यार को बचाएं।

दुरियां भी हैं जरुरी…..हर रिश्ते में थोड़ी दूरी तो होनी ही चाहिए।साथ रहते रहते भी रिश्ते नीरस होने लगते हैं।एक दूसरे को वक्त देना जरुरी है तो एक दूसरे से कुछ पल के लिए दूर रहना भी उतना ही जरुरी है। जब आप कुछ पल के लिए अपने पार्टनर से दूर रहते हैं तो उनको आपकी याद आती है और आप भी उन्हें मिस करने लगते हैं। इससे बैचेनी बढ़ती है और आपको एहसास होता है कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। इन कुछ बातों को आजमा कर आप अपने प्यार की गुम हुई रौशनी वापस ला सकते हैं।

Back to top button