विशेष

चार साल के इस बच्चे को क्रिकेट खेलता देख आप सचिन को भूल जायेंगे, यकीन ना हो तो खुद ही देख लीजिये!

आज का दौर तेजी से बदल रहा है। इस दौर में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हर माँ- बाप यह चाहता है कि उसका बच्चा सब कुछ जाने। इसी लिए आज कल हर माँ- बाप अपने बच्चे को सभी कुछ बचपन से ही सिखा रहे हैं। आजकल जिस तेजी से लोगों का खेल के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए आजकल के माँ- बाप अपने बच्चे को खेलने के लिए कह रहे हैं। जबकि पहले जमाने में कहा जाता था कि “खेलोगे- कुदोगे होगे ख़राब, पढ़ोगे- लिखोगे तो बनोगे नवाब”। आज समय बदल गया है। आज वही ऊंचाईयों पर पहुँच रहा है जो खेल कूद रहा है।

मिला है शायद ईश्वर का वरदान:

अब आप खुद से ही देख लीजिये अपने क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी एक छोटे परिवार से आते हैं। आज वह जो कुछ भी हैं इसी खेल की वजह से। खैर ये तो बात हो गयी खेल की। लेकिन यह भी है कि यह खेल हर किसी के बस की बात नहीं होती है। कुछ लोग होते हैं, जिन्हें ईश्वर का वरदान मिला होता है। वह छोटी उम्र से ही ऐसा काम करने लगते हैं, जिसपर किसी को भी भरोषा नहीं होता है। अभी एक ऐसे ही चमत्कारी लड़के को देखकर बड़े- बड़े क्रिकेटरों के होश उड़े हुए हैं।

इसे खेलता देख भूल जायेंगे आप सचिन को:

दरअसल यह लड़का कोई और नहीं बल्कि एक 4 साल का एक बच्चा है। इसे खेलता हुआ देखकर आप धोनी, सचिन, गावस्कर और विराट को भूल जायेंगे। इस 4 साल के बच्चे का नाम शायान जामल है। यह संगम विहार, दिल्ली का रहने वाला है। यह बच्चा अभी केजी का स्टूडेंट है। इसकी चर्चा इस समय पुरे देश में हो रही है।

3 साल की उम्र से खेल रहा है क्रिकेट:

शायान जब 3 साल का तभी से उनसे क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद से उसे जैसे बैट पकड़ने से प्रेम हो गया था। तब से वह लगातार क्रिकेट खेल रहा है। शायान के पिता अरशद उसे हर रोज नेट प्रैक्टिस के लिए लेकर जाते हैं, अगर किसी दिन वह भूल से ना जायें तो शायान उन्हें परेशान कर देता है। शायान की कवर ड्राइव और फॉरवर्ड डिफेन्स पर बहुत अच्छी पकड़ है। आपको बता दें शायान का चयन स्कूल के अंडर-12 क्रिकेट टीम के लिए हो गया है।

आप वीडियो में इस होनहार बच्चे की काबिलियत को देख सकते हैं, अगर यह ऐसे ही खेलता रहा तो आने वाले समय में यह धोनी और सचिन को भी पीछे छोड़ सकता है।

वीडियो देखे:

Back to top button