स्वास्थ्य

हर महिला को ज़रूर कराने चाहिए ये 7 टेस्ट, जानिए क्यों ज़रूरी है ये चेकअप?

दौड़ती भागती जिंदगी और बदलते जीवनशैली के दौर में आप कभी भी किसी भी बीमारी के गिरफ्त में आ सकते हैं। ऐसे में रूटीन चेकअप आज के समय के जीवनशैली का ही एक हिस्सा बन गया है। वर्तमान समय में नई नई बीमारियों का आगमन हो रहा है। आप कभी भी किसी भी समय बीमारी के चपेट में आ सकते हैं तो ये जरूरी हो जाता है कि नियमित रूप से चेक कराते रहें।

महिलाएं अक्सर घर की जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे अपने सेहत का ख्याल ही नहीं रख पाते। लेकिन बाद में गंभीर बीमारी के भी शिकार हो जाते हैं  और फिर इस पर पैसे और उर्जा दोनों बर्बाद होते हैं। तो समय पर बीमारी का पता लग जाए तो कई प्रकार के समस्याओं से बचा जा सकता है। और सही इलाज करा के बीमारी को दूर भी भगा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि महिलाओं को बीमारियों से बचने के लिए कौन कौन से टेस्ट रेगुलर करवाते रहना चाहिए।

ब्रेस्ट चेकअप- बीते कुछ सालों में ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत लगातार बढ़ी है। ये महिलाओं को कम उम्र में अपना शिकार बना रहा है। इससे बचने के लिए रेगुलर ब्रेस्ट चेकअप बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि डॉक्टर से संपर्क करने से पहले महिलाएं खुद का ब्रेस्ट चेक कर लें। अगर ब्रेस्ट में किसी भी तरह की असामान्य बात नजर आती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्लड प्रेशर- ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराई जानी चाहिए। चाहे वो लो ब्लड प्रेशर हो या हाई ब्लड प्रेशर। दोनों ही स्थिति स्वास्थय के लिए खतरनाक है। हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक जैसे खतरे रहते हैं जबकि लो ब्लड प्रेशर शरीर में सुस्ती ला देता है। इन परेशानियों से बचने के लिए जब भी डॉक्टर के पास जाएं तो अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक करा लें।

वजन- अपने वजन का माप नियमित रूप से करते रहें। क्योंकि वजन का बढ़ना या घटना दोनों ही स्थिति स्वास्थय के लिए खतरनाक है। वजन बढ़ने का संकेत दिल, लीवर और कीडनी की बीमारी की ओर संकेत हो सकते हैं। जबकि वजन का घटना इंफेक्शन या कैंसर की ओर इशारा करता है।

ब्लड टेस्ट- अपने खून की जांच भी नियमित कराते रहें। खून जांच से ग्लूकोज लेवल, इलेक्ट्रोलाइट काउंट का पता चलता रहेगा। जो किडनी और हार्ट की समस्याओं की ओर इशारा करता है।

गर्भाशय का हेल्थ टेस्ट- गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानने के लिए महिलाओं को पेल्विक टेस्ट करवाते रहना चाहिए। इससे कैंसर, फॉयब्राइड और सिस्ट जैसी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है।

दिल की सेहत- शरीर के स्वस्थ रहने के लिए दिल का स्वस्थ होना जरूरी है। अगर आपका दिल स्वस्थ रहेगा तो कई प्रकार के बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए दिल के सेहत का ख्याल रखने के लिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्राल लेवल का अच्छे से जांच करवाएं।

डायबिटीज टेस्ट- ये बीमारी वर्तमान समय में आम बीमारी हो गई है। ये महिला पुरूष किसी को भी हो सकती है। लेकिन महिलाएं जो अपने खान पान का विशेष ख्याल नहीं रख पाती औऱ मोटापे की शिकार हो जाती हैं। उन महिलाओं को शुगर का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। तो अगर आपको शुगर न भी हो तो तीन से चार महीने में एक बार डॉक्टर से चेकअप जरूर करा लें।

Back to top button