विशेष

इस तरीके को अपनाकर जान सकते हैं कितने वर्षो तक जीवित रहेंगे आप

शास्त्रो में इस बात का स्पष्ट वर्णन किया गया हैं कि जिसका जन्म हुआ हैं उसकी मृत्यु निश्चित हैं, मगर फिर भी मृत्यु से हर इंसान डरता हैं। हर इंसान चाहता हैं कि उसकी आयु लंबी हो और वो इस मिले जीवन का आनंद उठा सके, लेकिन ऐसा हर किसी के लिए संभव नहीं क्योंकि हर किसी के भाग्य में लंबी आयु नहीं लिखी होती हैं। ऐसे में यदि हम कहें कि आप इस तरीके से पता लगा सकते हैं कि आप कितने सालों तक जीवित रह सकते हैं तो आप शायद यकीन ना कर पाये लेकिन यह बात सच हैं कि कुछ तरीकें हैं जिनकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि आप कितने सालों तक जीने वाले है।

अटल सत्य है मृत्यु

समुद्र शास्त्र के अनुसार मस्तक की लकीरों और हाथों की रेखाओं से भी उम्र का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है, इसके अलावा हम कुंडली से ग्रहों के मुताबिक भी अनुमान लगा सकते हैं कि आप अपने इस मिले जीवन में कितने वर्षों तक जीवित रह सकते हैं। आज हम आपको एक बहुत सरल तरीका बताने जा जा रहे हैं जिससे आप निश्चित रूप से पता लगा सकते हैं कि आप और कितने सालों तक जीने वाले हैं।

इस जीवन और मरण के रास्ते के बीच में हमारे मन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि हम कितने वर्षों तक जीने वाले हैं। यह सवाल किसी एक व्यक्ति के मन में नहीं आता हैं बल्कि हर इंसान के मन में आता हैं कि वो और कितने साल जीने वाला है क्योंकि मृत्यु कभी भी और किसी भी हाल में आ सकती है क्योंकि मृत्यु कभी किसी को कह कर नहीं आती हैं जिस किसी भी इंसान के जीने की आयु खत्म हुयी मृत्यु उसके पास दस्तक दे देती हैं और वो इंसान इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चला जाता हैं।

समुद्र शास्त्र में बताया गया है उम्र नापने का तरीका

शास्त्रो और पुराणों के अनुसार बताया गया है की जो व्यक्ति अपने शरीर की लंबाई अंगुलियों से नापने पर 108 यानी चार हाथ आता है वह व्यक्ति उम्र के मामले में बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्तियों की उम्र सबसे ज्यादा लंबी होती है, इसके अलावा जिस किसी भी व्यक्ति के शरीर उंगली से नापने पर 90 उंगली होता है उसके बारे में बताया गया है की वह मध्यम जीवन जीने वाला व्यक्ति होता हैं और इसी विधि के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति का शरीर 90 या फिर इससे भी कम उंगली के नाप में आ जाता है उस व्यक्ति की उम्र बहुत कम होती है।

माना जाता है की ऐसे लोगों की उम्र ज्यादा नही होती। आप चाहें तो आप भी इन तरीकों की मदद से खुद की या किसी अन्य की उम्र का अंदाज़ा लगा सकते हैं और अपने जीवन का अनुमान लगा सकते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार यह भी बताया गया है की माथे की चार लकीरें जो एक ओर से दूसरी ओर कनपटी को छूती हों वह सबसे उत्तम मानी जाती हैं। जिस भी व्यक्ति के माथे पर इस तरह की लकीर बनती है उसके बारे में कहा जाता है की ऐसा व्यक्ति दीर्घायु होता है।

Back to top button