रिलेशनशिप्स

अक्टूबर महीनें में जन्में लोग होते हैं दूसरे से अलग, जानिए इनसे जुड़े कुछ गहरे राज़

आपके जन्म के महीने में भी आपके बारे में कुछ राज छिपे होते हैं। जन्म के माह में भी कुछ बेसिक राज छिपे होते हैं। ज्योतिष कहता है कि आपके जीवन की कुछ बेसिक चीजें आपके जन्म के माह से संचालित होती हैं। किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का राज आप उसके जन्म के माह से पता लगा सकते हैं। तो आज हम आपको कुंडली या राशि के हिसाब से नहीं बल्कि जन्म के माह के हिसाब से स्वभाव और उससे जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे। इस लेख के जरिए आज अक्टूबर में जन्मे लोगों के पर्सनैलिटी और स्वभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग।

  • दूसरों से अलग- वैसे तो हर इंसान अपनी तरह से खास होता है। सभी में कोई न कोई खासियत होती है। ये बात भी सच है कि हर माह में जन्मे लोगों की खासियत अलग होती है। लेकिन अक्टूबर में जन्मे लोगों की सोच उन्हें दूसरे से अलग करती है।
  • गहराई से समझने का गुण- किसी भी चीज को जानने की इच्छा होती है तो उसे गहराई से समझते हैं। माना जाता है कि इनका राजनीति के प्रति बहुत गहरा रूझान होता है। ये लोग देश और समाज के हर मुद्दे को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं।
  • कम बोलना, सही बोलना- अक्टूबर में जन्मे लोगों की ये सबसे बड़ी खासियत होती है कि वो हमेशा नपा तुला ही बोलते हैं। उनके बातचीत का लहजा बहुत ही शानदार होता है। फालतू की बातों में भरोसा नहीं करते हैं। किसी भी बात को सोच समझ के ही बोलते हैं। इसलिए ये अच्छे वक्ता भी होते हैं।

  • मार्गदर्शक- इस माह में जन्मे लोग कईयों के आदर्श बनते हैं। ये किसी भी क्षेत्र में अपना हाथ आजमाते हैं तो उसमें सफलता जरूर हासिल करते हैं। समाज में एक अच्छे मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। मानसिक रूप से तेज होने के कारण ही सफलता जल्दी से इनके हाथ लगती है।
  • दिखने में आकर्षक- अक्टूबर में जन्मे लोग दिखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी इतनी शानदार होती है कि एक नजर में ही ये किसी को भी पसंद आ जाते हैं।
  • पसंद के लोगों को ही पास रखते हैं- इस माह में जन्मे लोग हर किसी से वास्ता नहीं रखते हैं। ये बहुत ही रहस्यमय प्रकृति के होते हैं। अपने आस-पास एक घेरा बनाकर रखते हैं। ये सभी को अपने पास नहीं रखते हैं। कुछ ही लोग इनके करीबी होते हैं।

  • स्वभाव से होते हैं रोमांटिक- ये लोग अक्सर रोमांटिक स्वभाव के होते हैं अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं और उनसे कुछ भी नहीं छिपाते। अपने पार्टनर से प्यार जताने में किसी भी प्रकार का झिझक नहीं रखते हैं।
  • हर सिचुएशन में हो जाते हैं एडजस्ट- माना जाता है कि इस माह में जन्मे लोग किसी भी परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं। और कहीं भी ज्यादा परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता है।
  • परेशानियों का हल- किसी भी परेशानी का हल खुद ब खुद निकाल लेते हैं। ज्यादा देर तक किसी भी परेशानी के साथ जीना पसंद नहीं करते। अपने जीवन के हर परेशानी से लड़ना इन्हें बखूबी आता है।
  • सुंदर आंखें- इनकी खूबसूरती की सबसे बड़ी जीज ये होती है कि इनकी आंखें बड़ी सुंदर होती हैं। इनकी आंखों की वजह से इनकी आकर्षकता और बढ़ जाती है।

Back to top button