Trending

अक्टूबर महीने में माता रानी इन 5 राशि वालों पर होगी मेहरबान, धन और खुशियों से भर देंगी झोली

आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको अक्टूबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें अक्टूबर माह का यह राशिफल… October 2018 Rashifal

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपके लक्ष्य और परिस्थिति दोनों ही विपरीत होगी। कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता के अधिक रहने से आप मामूली बातों को लेकर गुस्सा हो सकते हैं। नौकरी में आप हर एक कार्य में रुचि लेकर अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान बढ़ाने के लिए आप किसी धर्मगुरु के संपर्क में आ सकते हैं। आपके अपने लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आप जिनको अपना मानते हैं वे आपकी पीठ पीछे निंदा करेंगे।
प्यार के विषय में : आप जिस के प्रेम में डूबे है, उन से आप की मुलाकात होना की संभावना है।

करियर के विषय में : आपकी कार्यसफलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की आप पर कृपा दृष्टि रहेगी

हेल्थ के विषय में : महीने की शुरुआत स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके काम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और जल्दी ही इसके फल आपको मिलेंगे। बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस महीने आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। कोई बिना वजह आपसे उलझ सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

प्यार के विषय में : लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे।

करियर के विषय में : इस महीने आपको अचानक नौकरी का ऑफर नहीं, बल्कि सीधे नौकरी थमाई जा सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने पैसों से जुड़े बड़े फैसले लेने में सावधानी रखें। आप आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार और जीवनसाथी के कामों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। इस महीने में बीच में कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज धीमी गति से होगा। आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर का मिजाज समझना चाहिए। अपनी भावनाएं पार्टनर पर न थोपें। संबंध भी बिगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी परेशानी भी रहेगी। थकान और आलस्य हो सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

काम के हिसाब से यह महीना आपके लिए अच्छा होगा। आप अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगे। उत्तम समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। पर्याप्त धनार्जन करेंगे। कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रूप में पुरस्कार मिल सकता है। माह के प्रथम सप्ताह में नौकरी और शत्रुओं के बारे में सावधान रहें। कोई भी बड़ा कदम उठाने के पहले अपनी पैसों की स्थिति पर विचार कर लें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है।

प्यार के विषय में : इस राशि के लोगों को पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ के लिए महीना अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने आपको कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। झगड़ालू स्वभाव को काबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। आपको कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। पैसों की समस्या का सामना कर रहे थे, तो राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : काम के बोझ और तनाव के कारण शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रत्येक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस समय आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे। नए कार्य में आगे बढ़ने का मन होगा। लाभ के लिए अतिरिक्त योजनाएं बनेंगी। भागीदार सहयोग प्रदान कर सकता है। खुशहाली भरा समय गुजरेगा। अच्छी सेहत, अच्छी आमदनी का संयोग है। आपको बदली हुई जीवन शैली जैसा अनुभव होगा। आपके उत्साह में कमी हो सकती है, मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यों में बाधाओं के बावजूद सफलता के योग है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवन साथी का भरपूर सहयोग व प्रेम मिल सकता है।

करियर के विषय में : व्यवसाय या नौकरी में रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : यदि पिछले समय से आप किसी बिमारी से झूझ रहे हैं तो उसमें सुधार के कुछ आसार नजर आ सकते हैं।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस माह आपको आपके कार्यक्षेत्र, व्यवसाय, नौकरी, व्यापार सभी तरह के आर्थिक मामलों से लाभ प्राप्त होगा। यूं कहें तो चारों दिशाओं से आपको पैसा प्राप्त होगा। इस माह अपनी मेहनत पर ध्यान दीजिए, आपको मेहनत का फल भाग्य से बढ़कर मिलेगा। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको जरूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। व्यावसायिक फैसलों को लेने के लिहाज से महीना बेहतर है। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से तकरार मुमकिन है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे।

प्यार के विषय में : किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा और आपके सामने बड़ा टारगेट भी रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है। बहुत ठंडा भोजन खाने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस महीने कोई नया कार्य करना चाहे, तो यह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। आपको दुगनी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके नतीजे आपको बहुत धीरे मिल सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी के लिए वास्तु के नियमों को अपनायें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए सितारे शुभ रहेंगे। प्रेम के इजहार के लिए सप्ताह अच्छा है।

करियर के विषय में : कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : नींद की कमी से परेशान रहेंगे। बदन दर्द भी रहेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आपके रुके हुए कार्य पुरे हो जाएंगे। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए यह सप्ताह शुभ हैं। कार्यक्षेत्र पर कठिन परिश्रम के बावजूद आपको शायद उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। आप परिवार में एकता लाने या फिर पारस्परिक विवाद दूर करने का अत्यधिक प्रयास करेंगे। मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम प्रसंग के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं।

करियर के विषय में : इनकम बढ़ने के योग हैं। खर्चा भी हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने आप क्रियाशील रहेंगे, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है या अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। बिजनेसमैन व्यापार के नए अवसर प्राप्त करेंगे, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यह महीना करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। परीक्षा में कड़ी मेहनत करेंगे तो परिणाम बेहतर पा सकते हैं। कामकाज निपटाने के लिए अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है। नौकरी और कारोबार में अचानक बदलाव करने का भी मन बन सकता है। बेवजह किसी और का काम करने के झंझट में न पड़ें।

प्यार के विषय में : प्रेम के लिए यह महीना संजीदा है, लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यों में प्रगति हो सकती हैं और आप दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार चढाव आ सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। आवश्यक निर्णय लेने के लिए यह महीना शुभ है। विचारों में स्थिरता से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। भीतरी उर्जा बाहर लाने की कोशिश करें, आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई यात्राओं में धन लगेगा। कोई भी कार्य में जोखिम लेने से बचें। धन को संचित करें आगे चलकर व्यापार वृद्धि में आपके काम आएंगे। कार्य का विस्तार करते हुए मित्रों को लाभ पहुंचाएंगे। समयानुसार सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सत्ता के इनकम बढ़ने के चांस है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको कर सकती हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आपकी आय की स्थितियों में सुधार होगा। अटके कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। व्यापार व नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। घरेलू मसले आपके दिमाग पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को खराब कर सकते हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। परेशानियाँ जीवन का ही हिस्सा हैं। इस महीने दाम्पत्य जीवन में थोडा बहुत तनाव बढ़ सकता है, हालांकि आपके विवेक से यह समस्या दूर हो सकती है।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपसे प्रेम और सुख की अपेक्षा रखेगा। अविवाहित लोगों की लाइफ में नया व्यक्ति भी आ सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सावधान रहना चाहिए। इस राशि वालों को पित्त रोग हो सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888 slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya toto togel slot milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet benteng786 https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto toto togel toto slot slot gacor