राशिफल

राशिफल 1 अक्टूबर : महादेव के आशीर्वाद से होगा इन 4 राशिवालों का भाग्योदय, लेकिन जानें ये बात

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 1 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 1 October 2018.

Rashifal 1 October 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताजाा महसूस करेंगे। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है। आज किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक मसलों में बड़ों की सलाह लें, बात बन जायेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। जोड़ियां आज अपने रिश्ते की घोषणा करेंगी। आज प्रस्ताव मिलने के पूरे लक्षण हैं। आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा।

Rashifal 1 October 2018.

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। जरूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। कोई भी बड़ा मेहनती काम आप करने जा रहे हैं तो उस काम मे आप अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन-प्रतिष्ठा की भी हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य को त्यागना पड़ेगा। आप आकर्षक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं।

Rashifal 1 October 2018.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में लगे युवाओं के लिए अनुकूल दिन है। मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आज आप अपनी निजी जिंदगी में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप अपने नए रिश्तें की शुरुआत भी कर सकते हैं, आज के दिन शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक कायम रहेगा। आज काम का अत्यधिक बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जायदाद से संबंधित आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो। आप की आलोचनाएं ना हो ऐसे प्रयास करें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है। धन का अधिक खर्च मानसिक परेशानी देगा। संबंधों में भेद उजागर होने का भय है। विवेकपूर्ण नीति को अपनाना आपके लिए हितकर रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बुद्धि और सूझ-बूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी। अवसर हितकर होंगे।अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं, जिससे आप बचना चाहते थे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

Rashifal 1 October 2018.

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। निवेश के लिए समय उपयुर्क्त है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी। एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं। अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्यों की काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपको धन कमाने के बहुत सारे मौके मिलने वाले है। व्यापार और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते है। प्रेम सम्बंधो में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। आज आप एक साथ परियोजनाओं के साथ बहुत अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। आपका दिन थोड़ी देर से शुरू हो जाएगा क्योंकि आप अपने आप को बाहर कर सकते हैं। आप दूसरे के बाद काम के दुष्चक्र में पकड़े गए हैं। अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करें और यदि संभव हो तो ब्रेक लें आपकी वित्तीय स्थिति चिकनी होती है और आपको अपने निवेशित पैसा पर भी रुचि मिल सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button