राशिफल

राशिफल 30 सितंबर 2018 : ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 5 राशिवालों को जागेगी किस्मत

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 30 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 30 September 2018.

Rashifal 30 September 2018  – राशिफल 30 सितंबर 2018

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लेंगे। आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं। आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा। आज सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उन पर जीत हासिल कर पायेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वह दूर हो सकते हैं। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कार्य क्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी।

Rashifal 30 September 2018

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आप जो भी काम पूरी मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी साथ ही सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। आपको अपने अंदर एक नई उर्जा का एहसास होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से हताश होंगे। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। प्रयोग और प्रयासों के लिए अच्छा समय है। सफलता का प्रतिफल बेहतर रहेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। सेहत के मामलों में समझौता न करें। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

Rashifal 30 September 2018  – राशिफल 30 सितंबर 2018

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

गणेश जी कहते हैं आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कुछ नयी जानकारी मिलेगी या अपने साथी की इच्छाओं और चरित्र के बारे में एक नई जानकारी मिल सकती है इसकी वजह से आपके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी। आप उन महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहेंगे जो आपके करियर या कामकाजी स्थिति को बनाने में आपकी मदद करेंगे। किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

Rashifal 30 September 2018

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है। ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरी मासूम सी मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगी। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। दिन की शुरुआत में परिवार में उदासीनता बनेगी। परन्तु शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना अधिक है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आप आज कोई भी काम करें तो अच्छे से सोच विचार कर ले, किसी भी काम में सिर्फ फायदा ही ना देखें उससे होने वाले नुकसान को भी देखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से बाहर निकाल देना चाहिए। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुसंगति से बचें। अपना रुख नरम रखें व अनावश्यक नोक-झोंक से बचें। आप मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आ सकती है। किसी से दोस्ती करने से पहले एक बार जरूर सोचें। प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button