स्वास्थ्य

जीरा पानी पीने से होते हैं ये 7 बड़े फ़ायदे, जानिए क्या है इसके लाभ?

जीरे का पानी कोई आम पानी नहीं है। ये एक प्रकार की औषधि है। इसके बहुत सारे स्वास्थय लाभ है। जीरे के पानी का प्रयोग अक्सर वजन कम करने के लिए किया जाता है। जीरे का पानी वजन तो कम करता ही है। साथ ही इसके कई प्रकार के स्वास्थय लाभ भी हैं। हर भारतीय रसोई में जीरे का प्रयोग खाने में होता है। जीरे खाने में स्वाद बढ़ा देता है। जीरे का प्रयोग खाने में जरूर करना चाहिए क्योंकि ये पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने का कार्य करता है।

इसकी तासीर तेज होती है, ये खाने में तेज स्वाद लाता है। जीरे की सुगंध अलग ही होती है, इसे दूर से पहचाना जा सकता है। ये खाने में स्वाद के साथ सुगंध भी लाता है। यही तेज गुण इसे कई प्रकार के औषधिय गुण प्रदान करती है। जीरा पानी पीने से स्वाभाविक रूप से वजन कम होता है साथ ही इसके अन्य फायदे भी हैं। तो चलिए जानते हैं कि जीरा पानी पीने के और क्या क्या फायदे हैं।

  • कब्ज दूर करे- वर्तमान समय में जंक फूड और फास्ट फूड का चलन बढ़ गया है, और खाने पीने में अनियमितता से भी कब्ज की समस्या हो रही है। इसके लिए जीरा पानी पीना लाभदायक होता है। जीरा पानी पेट से संबंधित किसी भी बीमारी को दूर करने में सहायक है। सुबह उठकर एक गिलास जीरा पानी पीने से अपच और पेट से संबंधित हर बीमारी से निजात मिलती है। माना जाता है कि जीरा हमारे पाचक एंजाइम को बढ़ा देते हैं। और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

  • वजन कम करे- जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व चयापचय को बढ़ा देता है। जीरा आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को भी बाहर निकालता है। जिससे शरीर की चर्बी कम होती है।

  • हार्ट अटैक के खतरे को कम करे- जीरे का पानी शरीर में मौजूद फैट और कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्राल की कमी से हार्ट अटैक के खतरे से भी बचा जा सकता है।

  • मांसपेशियों के दर्द से राहत- जीरे का पानी शरीर में रक्त के संचार को बढ़ाते हैं। इससे मांसपेशियों का दर्द कम होता है। और शरीर थकने से बचा रहता है।

  • इम्यूनिटी सिस्टम को करे मजबूत- प्रतिरक्षा तंत्र अगर मजबूत होगा तो कई तरह के बीमारियों से बचा जा सकता है। जीरे के पानी में आयरन की मात्रा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। आयरन की मौजूदगी हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम करती है। इसके अलावा जीरे का पानी विटामिन ए और विटामिन सी का स्त्रोत है। इसकी वजह से शरीर का इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। और कई तरह की छोटी बीमारियां से बचा जा सकता है।

  • एनीमिया दूर करने में- खून की कमी से एनीमिया रोग होता है। इसका इलाज जीरे के पानी के माध्यम से किया जा सकता है। जीरे के पानी में आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है। आयरन ही शरीर में हिमोग्लोबिन को संतुलित बनाए रखती है। हिमोग्लोबिन की कमी को भी दूर करती है। इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है। अगर शरीर में खून की समस्या हो तो नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए।

  • नींद की समस्या करे दूर- नींद की समस्या कई बार मोटापे की वजह से होती है। मोटापे में नींद नहीं आने की समस्या आम है। अगर आप भी नींद न आने की समस्या से गुजर रहे हैं तो जीरे के पानी का सेवन करना बहुत लाभदायक है। जीरे के पानी से आपको अच्छी नींद आएगी।

Back to top button