Trending

राशिफल 22 सितंबर 2018 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 22 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 22 September 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होगा। क्योंकि आप अपने संबंधित ज्ञान को और विस्तार देने के लिए तत्पर होगे। हालांकि इस दिशा में आपको और परिश्रम करने की जरूरत होगी। आज आप जल्दबाजी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सुनिश्चित उद्देश्य एवं लक्ष्य बनाए अन्यथा आप शीघ्र ही सही राह भटक सकते है। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज कर देगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज आपके क्रोध से आप के बने हुए काम बिगड़ सकते हैं और आज किसी से पैसों का व्यवहार ना करें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। आज आपको स्थिर होकर काम करने के आवश्यकता है। आपको आज जो अवसर मिला है उसको जाने ना दें बल्के इसका लाभ उठाएं। आज आपको जिद्दी होकर कोई काम नहीं करना है। नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। आज दिन की शुरुआत आनंद पूर्वक रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है लंबी यात्रा थका देने वाली होगी। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परेशानी में डालने वाले निजी मामलों से दूर रहें। आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। कारोबार से जुड़ी यात्रा होगी। ऐसी यात्रा में आपका ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। घर में कामकाज भी ज्यादा रहेगा और माहौल भी बोझिल हो सकता है। आज शाम को अपने मित्रों को कोई पार्टी दे सकते हैं। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। कई लोग आज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। लोग आपसे आज सहानु भूति रखेंगे। किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप जिस भी काम की शुरुआत करोगे वह जरुर सफल होगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है। समय से भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगी। आपके कार्यस्थल पर ओने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। धन खर्च और अपयश से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता तथा रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गणेश जी कहते हैं आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव रहेंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। भावुकता में गलत फैसला न लें, अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान देनें का समय हैं। कारोबारी यात्रा हो सकती हैं। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक से करेंगे। प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के संबंध में आज आप अपने से उच्च वर्ग के अधिकारी से संपर्क करेगें। आपके माता पिता और आपके परिजनों की निकटता आपसे बनी रहेगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं। आज आपके व्यापार वृद्धि के संयोग दिखाई दे रहे है। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। किसी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है। मित्रों या जीवन साथी से सम्बंध मधुर होंगे। नए व्यापार या नौकरी की संभावना बन रही है। मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे कुछ मतभेद भी होंगे लेकिन आपस में निपटा लेंगे। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ने के भी योग हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में यात्रा आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/