स्वास्थ्य

पुदीने और नींबू की चाय पीने से होते हैं ये लाजवाब फायदे, जानिए क्या क्या परेशानी होती है दूर?

चाय बहुत ही लोकप्रिय पेय पदार्थ है। चाय का प्रयोग मेहमान नवाजी और खाली टाइम को पास करने तक में किया जाता है। चाय बहुत ही आसानी से मिल जाने वाला पेय पदार्थ है। भारतीय रसोई में ये बहुत ही फेमस है। हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला यह पेय पदार्थ हर मौसम में पी जाती है। चाय के बारे में कहा जाता है कि ये तरोताजा और दिमाग को फ्रेश रखने में सहायक होता है। साथ ही थकावट भी दूर करता है।

चाय के कई प्रकार पाए जाते हैं जैसे लेमन टी, रेड टी, ग्रीन टी, दूध वाली चाय आदि। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो आपको हर्बल टी पीनी चाहिए। जिसमें पुदीना और नींबू हो। ये आपको न सिर्फ तरोताजा रखती है बल्कि इसमें पाया जाने वाला कई तरह का एंटी बैक्टिरियल गुण आपके बॉडी को कई तरह के बीमारियों से भी बचाती है।

पुदीने को हर मौसम का संजीवनी बूटी कहा गया है। स्वाद, सौन्दर्य और सुंगध का ऐसा अनोखा संगम पुदीने में ही मिलता है। इसमें विटामिन ए की प्रचुर मात्रा रहती है। इसका स्वाद और सुगंध भोजन को लजीज और सुंगधित बनाता है। वहीं नींबू की बात की जाए तो वह विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें कई प्रकार के विटामिन जैसे थियामिन और नियासिन पाया जाता है, इसके अलावा विटामिन की मात्रा भी पाई जाती है।

पुदीने और नींबू से बनी चाय आपके सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। ये किसी औषधि से कम नहीं है। पुदीने और नींबू से बनी चाय आपका वजन कम करने से लेकर आपको जवां बनाए रखने में भी मदद करती है।  तो चलिए जानते हैं कि पुदीने और नींबू से बनी हर्बल चाय के क्या क्या फायदे हैं।

  • सर्दी जुकाम से बचाए- पुदीने में मौजूद औषधिय गुण आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। साथ ही इम्यूनिटी पावर भी बढ़ाती है। सर्दी जुकाम और फ्लू होने से ये चाय लगभग बहुत ही लाभकारी होता है।
  • वजन कम करे- पुदीने और नींबू की चाय वजन कम करने का एक आसान तरीका है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इस हर्बल चाय का प्रयोग कर सकते हैं। ये आपके वजन कम करने में सहायक तो है ही। साथ ही तनाव भी कम करता है।  नींबू और पुदीना शरीर के अनावश्यक चर्बी को हटाने में भी मदद करते हैं।

  • मतली और चक्कर से रखे दूर- ये हर्बल टी आपको मतली और चक्कर से दूर रखते हैं। कई लोगों को कार या बस में सफर के दौरान चक्कर आना और उल्टी होने जैसी समस्याएं होती हैं। इससे बचने के लिए एक कप गर्म पुदीने की चाय में कुछ बूंदें नींंबू की मिलाकर इसका सेवन करने से इन परेशानियों से बचा जा सकता है। साथ ही पुदीने और नींबू की चाय से दस्त और पेट संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।
  • त्वचा के तैलीय होने से बचाए- पुदीने में पाया जाने वाला मेंथोल आपके त्वचा को अॉइल फ्री बनाता है।  अगर आपकी त्वचा भी तैलीय प्रवृति की है तो आपको पुदीने और नींबू से बनी चाय पीनी चाहिए।
  • पिंपल्स दूर करे- हर्बल टी में एंटी बैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा को पिंपल्स से दूर रखते हैं। अगर आप चाय के शौकीन हैं और मुंहासे की समस्या से गुज रहे हैं तो हर रोज सुबह आपको एक कप गर्म पानी में चायपत्ती के साथ पुदीना और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए।

Back to top button