स्वास्थ्य

स्वाद ही नहीं सेहत से जुड़ी इन 10 चीज़ों के लिए भी वरदान है भुना चना, जानिए क्या है इसके फायदे

भूना हुआ चना स्वाद में तो लाजवाब होता ही है। ये सच बात है कि भुना चना टाइम पास के लिए बहुत ही अच्छा देसी स्नैक्स है। लेकिन अगर आप इसे सिर्फ टाइम पास और स्वाद के लिए खाते हैं तो आप इसके बेहतरीन फायदों से अभी तक अंजान हैं। भूने हुए चने को अगर सही तरीके से रोजाना खाया जाए तो इससे शरीर के ताकत में इजाफा होता है। सूखे और भूने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन, की मात्रा खूब पाई जाती है।

सूखा और भूना चना तो फायदेमंद है ही साथ ही अगर इसके साथ गुड़ मिल जाए तो यह आपके शरीर को दुगुना फायदा देगा। दोनों में ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। इसकी एक सबसे खास बात यह भी है कि ये बाजार में काफी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। तो आइये जानते हैं भूने हुए चने के साथ गुड़ खाने से क्या क्या लाभ मिल सकते हैं।

  • ताकत में बढ़ोतरी- रोज रात को कुछ चनों को भीगोकर रख दें और सुबह उठकर इसके पानी को चने से अलग कर दें। और गुड़ के साथ चने का सेवन करें। अगर चने और गुड़ को खाली पेट खाएंगे तो इससे कई तरह के फायदे होंगे। इसका सबसे ज्यादा असर आपके ताकत में पड़ेगा। अगर चने और गुड़ को आप सुबह रोज खाएंगे तो इससे ताकत में बढ़ोतरी होगी।

  • रोग प्रतिरोधकता क्षमता बढ़ती है- हर रोज चने और गुड़ के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। जिससे बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • कुष्ठ रोगों से छुटकारा-चने में ऐसे कई प्रकार के गुण होते हैं। इसके सेवन से कुष्ठ रोगों से छुटकारा मिलता है।
  • मोटापा कम होता है- मोटापा कम करने के लिए रोजाना चने और गुड़ का सेवन करें। अगर आप इसे भोजन में शामिल कर लेंगे तो मोटापा घटता है और वजन कम होता है। यह शरीर से अतिरिक्त चर्बी को भी पिघलाने में भी मददगार साबित होता है।

  • पेशाब संबंधी समस्या दूर होगी- अगर आपको बार बार पेशाब आने की समस्या है तो चने और गुड़ का सेवन करना चाहिए इससे पेशाब संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।

  • पुरूषत्व में वृद्धि- चने और गुड़ के हर रोज सेवन से नंपुसकता दूर होती है। इसे अपने भोजन में शामिल करें। कई तरह के फायदे आपको दिखेंगे।
  • एनीमिया से छुटकारा- एनीमिया की बीमारी अक्सर महिलाओं में देखा जाता है। उन्हें भूने चने और गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। एनीमिया आयरन की कमी से होने वाली बीमारी है। पर्याप्त मात्रा में अगर आयरन लिया जाए तो इस समस्या से बचा जा सकता है। गुड़ और चने में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसी कारण से गुड़ और चने का सेवन एनीमिया से बचने के लिए करना चाहिए।

  • मसल्स मजबूत बनेंगे- प्रोटीन से मसल्स मजबूत बनते हैं। गुड़ और चने में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो मसल्स को मजबूत बनाने में सहायक हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके मसल्स मजबूत बनें तो हर रोज गुड़ और चने का सेवन करें।

  • दिल की बीमारियों से छुटकारा-दिल की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए ये काफी फायदेमंद है। इसमें अधिक मात्रा में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है जो हार्ट अटैक से आपको बचाए रखती है। इसलिए दिल के रोगियों को चने और गुड़ का सेवन करना चाहिए।

Back to top button