स्वास्थ्य

क्या आप भी कर चुकी हैं 25 की उम्र पार तो अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें ये 5 फल

महिलाओं की शारीरिक बुनावट पुरूषों की अपेक्षा अधिक कोमल और नाजुक होती है। इसके अलावा शारीरिक क्षमता भी पुरूषों और महिलाओं की अलग अलग होती है। शारीरक क्षमता के अनुरूप खान पान भी अलग अलग होता है। खानपान का बहुत ही गहरा असर शरीर पर पड़ता है। आप जैसा खान पान करते हैं, आपके उम्र पर वैसा ही प्रभाव पड़ता है। उम्र के बढ़ने के साथ ही कई तरह की शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। शरीर की कमजोरी बढ़ जाती है। लेकिन ऐसा कतई नहीं है कि एक व्यक्ति अपनी बढ़ती उम्र में युवा जिंदगी  नहीं जी सकता। यदि खानपान ठीक रहे तो हर उम्र में जवां रह सकते हैं।

हर किसी को अपनी युवावस्था के बाद ताजे फलों और सब्जियों के सेवन की मात्रा बढ़ा देना चाहिए। नैचुरल मिनरल्स और विटामिन से भरपूर फल और सब्जियां शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। बढ़ती उम्र के साथ खास कर महिलाओं को फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर फलों का सेवन महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। 25 से 30 की उम्र पार चुकी महिलाओं को इन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। तो आइये जानते हैं वे कौन कौन से फल हैं जो सेहत और स्वास्थय को सेहतमंद, स्वस्थ बनाए रखती है।

  • अमरूद– ठंडी तासीर वाले अमरूद में मैग्निशियम, पोटैशियम, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अमरूद खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है। साथ ही यह औषधिय गुणों से भरपूर भी होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधकता क्षमता मजबूत होती है। इसके साथ ही अमरूद कब्ज, कोलेस्ट्राल, डायबीटिज आदि से भी राहत दिलाती है। अमरूद फल तो सेहत के लाभकारी है ही साथ ही इसके पत्ते ब्यूटी के लिए फायदेमंद है। अमरूद के पत्तों को पीसकर आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल भी दूर होते हैं। (और पढ़ें – अमरुद के पत्ते के फायदे)

  • सेब- कहा जाता है कि एक रोजाना एक सेब खाओ और डॉक्टर से छुटकारा पाओ। बढ़ती उम्र के लिए सेब फायदेमंद हो सकता है। सेब से सेहत तो ठीक रहता ही है। साथ ही नैचुरल ग्लो भी बरकरार रहता है। सेब को भूलने की बीमारी में भी बहुत ही लाभदायक माना गया है। सेब को वजन घटाने के लिए भी बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। इसमें फैट की मात्रा बिल्कुल भी नहीं रहती जबकि फाइबर का यह एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। सेब की एक अच्छी खासियत यह भी है कि यह आपको ज्यादा खाने की आदत से दूर रखता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को भरा भरा रखता है।

  • टमाटर- भारतीय खानों में टमाटर की खास जगह है। इसे सब्जी से लेकर फल के रूप में भी खाया जाता है। इसके अलावा इसे चटनी बनाकर और सलाद बनाकर भी खाया जाता है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में एनीमिया की समस्या आ जाती है। यानी खून की कमी की बीमारी आम बाता है। अगर आपको खून की कमी की समस्या है तो टमाटर जरूर खाएं। इसके अलावा टमाटर डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह के स्किन समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है।

  • पपीता- ये पाचन  प्रक्रिया को दुरूस्त करता है साथ ही वजन घटाने, कोलेस्ट्राल कम करने, रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने, आंखों की रोशनी बढ़ाने आदि में भी पपीता का सेवन लाभदायक हो सकता है।

  • चेरी- महिलाओं के लिए चेरी को अच्छा फल बताया जाता है। इससे अच्छी नींद के साथ, याद्दाश्त बढ़ती है और मोटापा कम होता है। दिल और डायबिटीज जैसी परेशानी से दूर रह सकते हैं।

Back to top button
?>