दिलचस्प

हे भगवान! क्या अक्षय कुमार पहले से ही जानते थे कि 500 और 1000 की नोट बंद होने वाली है?

क्या अक्षय कुमार को पहले से ही पता था कि 1000 और 500 की नोट बंद होने वाली है: प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। प्रधानमंत्री में अपना यह फैसला मंगलवार की रात को जनता को संबोधित करते हुए सुनाया। उन्होंने यह फैसला काला धन और जाली नोटों के व्यापार को रोकने के लिए किया है।

क्या आपको पता है इसकी जानकारी बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को पहले से ही थी?

सरकार के इस फैसले से कुछ लोग दुखी भी है लेकिन ज्यादातर लोग ख़ुशी मना रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस सूचना के बाद से लोगों में अपने पुराने नोटों को लेकर चिंता बनी हुई है। इन नोटों को उचित पहचानपत्र दिखाकर आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या मुख्य डाकघर में बदल सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसकी जानकारी बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को पहले से ही थी?

दरअसल आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें यह दिखाया गया है कि, अक्षय कुमार को प्रधानमंत्री के इस कदम की जानकारी बहुत पहले से ही थी।

 

यह वीडियो कोई और नहीं अक्षय कुमार की पुरानी फिल्म “फिर हेरा फेरी” का है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह फिल्म तो आपको याद ही होगी। इसके पहले पार्ट यानी “हेरा फेरी” में तीनों बहुत गरीब होते हैं, लेकिन फिल्म के अगले पार्ट में वो करोड़पति बन जाते हैं।

चायवाले को 1000 की नोट टिप के रूप में दे देते हैं

फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार एक चाय की दुकान पर जाते हैं और चायवाले को 1000 की नोट टिप के रूप में दे देते हैं। वह 1000-1000 की नोट को टेबल पर बिछाकर बैठते भी हैं। वह यह सब राजपाल को अपने जाल में फँसाने के लिए करते हैं।

उनका यही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर इस नाम से खूब वायरल हो रहा है कि अक्षय कुमार को पहले से ही पता था कि 1000 और 500 की नोट बंद होने वाली है। तभी तो वह 1000 रूपये टिप में दे देते हैं और 1000-1000 की नोट को टेबल पर बिछाकर बैठते हैं। जबकि वास्तव में यह संभव नहीं है।

आप भी अक्षय कुमार का यह फनी वीडियो देखें और अपने नोट के दुःख को भूल जाएँ।

वीडियो देखें:

Back to top button