राशिफल

राशिफल 11 सितंबर 2018 : मंगल के दिन खुद बजरंगवली करेंगे इन ४ राशिवालों का मंगल, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज मंगलवार 11 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 11 September 2018 day.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आप के लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। दूर स्थित स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे। निरर्थक व्यय होगा। कारोबार में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे और आत्मसम्मान का भाव महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नए सौदे कारोबार को मजबूती प्रदान करेंगे। समर्पण की भावना से काम में जुटे। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपको जरुरी कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी। महिलायें अपने जीवनपोयगी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। अतीत की उलझनों से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा। खर्च अधिक मात्रा में होगा। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी संभावना है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज कई चुनौतीपुर्ण परिस्थितियों से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आप अपने दृढ़ शक्ति और सही निर्णय लेने की क्षमता का इस्तेमाल करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे। आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। सरकारी मामलों को निपटाने में जददोजहद करनी पड़ सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको हाथ में लिए हुए कार्य में सफलता मिलने हेतु परिश्रम को आगे बढ़ाना होगा। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ प्यार बढ़ेगा। यात्रा का अचानक प्लान कर सकते हैं। इस यात्रा से आपको बहुत फायदा होगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी धर्मकार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। परेशानियों में मित्रों तथा परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज अपने साझेदार के द्वारा कोई बड़ी आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। आज आप किसी व्यासवायिक यात्रा पर जा सकते हैं यात्रा फायदेमंद रहेगी, काम के साथ-साथ मनोरंजन होगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। लापरवाही से किए गए कामों में भी नुकसान हो सकता है। शैक्षणिक क्षेत्र में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और उसमें पैसा खर्च हो सकता है। किसी भी बड़े कार्य में हाथ डालने से पहले, अपने बड़ों की राय जरुर ले।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको जरूर कामयाबी रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज साझेदारी में किए गए काम फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि और उत्साह कम हो सकती है। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी संवेदनशील होंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपके आय के स्रोत विकसित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कारोबार में लाभ हो सकता है और आप कोई पुण्य का काम भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपके जीवन साथी के साथ प्यार बढ़ेगा तथा आपके रिश्ते में मधुरता भी आएगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आज अपने विचारों और बोलने अंकुश रखना होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

गणेश जी कहते हैं तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे। महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। आप काफी नियमित रूप से किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, तो उसकी ओर अनजाने में आकर्षित हो सकते है। आपको इस व्यक्ति से सावधान रहना होगा, क्योंकि यह आकर्षण आपसे उसके वास्तविक स्वभाव को छुपा सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button