अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार इन चीजों का भूलकर भी ना करें दान, वरना झेलना पड़ेगा भारी नुकसान

दान पुण्य करना धर्म का काम माना गया है हिंदू धर्म में दान-पुण्य को अधिक महत्व दिया जाता है ऐसा माना जाता है कि दान पुण्य करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है इसके साथ-साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जरूरतें भी पूरी हो जाती हैं जो व्यक्ति अपने जीवन में दान पुण्य करता है उसकी सभी परेशानियां दूर होती है परंतु ऐसी कुछ चीजें हैं जिनको दान देना वर्जित माना गया है यानी अगर इन चीजों का दान किया जाए तो इनसे हमें फायदा मिलने की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है अगर आप सही चीजों का दान करेंगे तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी परंतु अगर आप गलत चीजों का दान करते हैं तो आपके घर में दरिद्रता आती है इसलिए ऐसी चीजों का दान व्यक्ति को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए जिसकी वजह से नुकसान का सामना करना पड़े।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप इन चीजों का बिल्कुल भी दान मत कीजिए।

आइए जानते हैं किन चीजों को दान नहीं करना चाहिए

स्टील के बर्तन

शास्त्रों के अनुसार स्टील के बर्तन दान करना अशुभ माना जाता है अगर आप स्टील के बर्तनों का दान करते हैं तो इससे घर की सुख-शांति समाप्त हो जाती है परंतु बहुत से लोग जाने अनजाने में यह गलतियां कर बैठते हैं शास्त्रों में कहीं भी इस चीज का उल्लेख नहीं किया गया है कि स्टील के बर्तनों का दान करना चाहिए क्योंकि अगर आप स्टील के बर्तनों का दान करते हैं तो इससे आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

प्लास्टिक की चीजें

शास्त्रों के अनुसार भूलकर भी प्लास्टिक की चीजों का दान नहीं करना चाहिए इन चीजों का दान करना अच्छा नहीं माना गया है अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे व्यापार नौकरी में नुकसान होता है।

झाड़ू का दान

शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी जी का कारक माना गया है ऐसा कहा जाता है कि अगर आप झाड़ू का दान करते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती है जिसकी वजह से आपके घर में धन ऐश्वर्य की कमी होने लगती है इसलिए आप भूलकर भी झाड़ू का दान मत कीजिए।

फटी हुई कॉपी किताब

वैसे देखा जाए तो कॉपी किताब का दान करना बहुत ही अच्छा होता है ऐसा माना जाता है कि कॉपी किताबों का दान करने से विद्या बढ़ती है और माता सरस्वती जी का आशीर्वाद मिलता है परंतु आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि कभी भी फटी हुई कॉपी किताबों का दान मत कीजिए इससे आपको नुकसान झेलना पड़ेगा।

बासी खाने का दान

अगर आप किसी भूखे को खाना खिलाते हैं या फिर दान करते हैं तो पुण्य का काम माना जाता है परंतु आप भूलकर भी बासी खाना किसी को दान मत कीजिए यह शास्त्रों में अशुभ माना जाता है ऐसा करने से घर के सदस्यों को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button