समाचार

US Election 2016: काम आया हिन्दुओं का साथ – अमेरिका में अबकी बार “ट्रंप सरकार”

वाशिंगटन/नई दिल्ली – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में आखिरकार सभी सर्वेक्षणों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने हिलेरी को करारी शिकस्त दी है। ह्वाइट हाउस पर ट्रंप ने कब्जा जमा लिया है। ट्रंप को जहां 276 इलेक्टोरल वोट मिले वहीं हिलेरी को 218 वोट हासिल हुए। इस तरह ट्रंप अमेरिका के 45वें रष्ट्रपति बन गए हैं। US Election 2016.

हालांकि, व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोटों की ही जरूरत थी।

ट्रंप की जीत पर अमेरिका में जश्न का माहौल (US Election 2016) –

डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर एक तरफ जहां ट्रंप के समर्थकों में जश्न का माहौल है वहीं दूसरी तरफ हिलेरी क्लिंटन ने फिलहाल समर्थकों को संबोधित ना करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने समर्थकों से जाने को भी कह दिया है।

ट्रंप कि जीत पर एक समर्थक ने कहा कि उनकी जीत से अमेरिका और मजबूत होगा। वो न केवल अमेरिका को महान बनाएंगे बल्कि रोजगार के अवसर पर भी प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति बनने के लिए निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल वोट) के 538 में से 270 वोटों कि आवश्यकता थी। आखिरी वक्त में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (70) की लोकप्रियता में वृद्धि देखी ओर वे इसबार अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति बन गए।

रिकॉर्ड मतदाताओं ने किया मतदान –

अमेरिकियों ने 2012 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इसबार 20 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मतदाताओं ने वोट ड़ाले। विशेषज्ञ इसका फायदा हिलेरी को मिलने की संभावना बता रहे थे। इससे पूर्व मिडनाइट वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यू हेम्पशायर में हिलेरी ने ट्रंप पर 32-25 की बढ़त बना ली थी। डिक्सविले नॉच में 4-2 और हार्ट्स लोकेशन में 17-14 से उन्होंने ट्रंप को हराया। मिसफील्ड में हिलेरी को चार और ट्रंप को 16 वोट मिले।

डोनाल्ड ट्रंप ने जीते ये राज्य – 

नॉर्थ कैरोलीना, नॉर्थ फ्लोरिडा, ओहायो, मिसौरी, मोंटाना, लुईसियाना, अर्कांसस, कान्सास, उत्तरी डकोटा, दक्षिण डकोटा, टेक्सास, व्योमिंग और मिसिसिपी।

हिलेरी क्लिंटन के खाते में आए ये राज्य – 

ओरेगन, कोलोराडो, वर्जिनिया, मैक्सिको, कनेक्टिकट, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और रोड आइलैंड।

Back to top button