राजनीतिसमाचार

सेंधा नमक खाने से होते हैं ये 8 लाजवाब फायदे, जानिए क्यों सेहत के लिए ज़रूरी है ये

सोडियम क्लोराइड, जिसे आम भाषा में सेंधा नमक कहा जाता है। सेंधा नमक में अशुद्धियां पाई जाती हैं, इसलिए यह गहरे नीले, या लाल रंग, हल्का नारंगी या हल्का लाल रंग का भी बन जाता है। अशुद्धियों के बावजूद यह बहुत ही गुणकारी माना जाता है। और इसे दिनचर्या में उपयोग में लाने को कहा जाता है। आम दिनचर्या में यह फ्रूट चाट के साथ या रायता को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है।

सेंधा नमक को सभी प्रकार के नमकों के तुलना में सबसे अच्छा माना जाता है। और चिकित्सक खास कर आयुर्वेद में इसे दैनिक उपयोग के लिए कहा जाता है। सेंधा नमक या रॉक साल्ट सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह पेट दर्द ठीक करने से लेकर आपके चेहरे की  ब्यूटी का भी ख्याल करता है। तो आइये जानते हैं कि सेंधा नमक के कौन कौन से स्वास्थय लाभ हैं।

  • पेट दर्द ठीक करने के लिए- सेंधा नमक शरीर के पाचन क्रिया को ठीक करने में मदद करता है। सेंधा नमक आंतों और पेटों से गैस निकालता है और भूख को सुधारने का काम करता है। सेंधा नमक के प्रयोग से गैस में एसिड की मात्रा कम बनती है। जो सीने के जलन को भी कम करती है। सेंधा नमक को काली मिर्च, अदरक, दालचीनी के साथ प्रयोग करने से भूख बढ़ती है। और पाचन क्रिया में सुधार आता है। इसमें बहुत सारे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, इसे सामान्य दिनों में भी प्रयोग करके इससे स्वास्थय से संबंधी लाभ लिया जा सकता है।
  • ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए- सभी इस बात को भलि भांति जानते हैं कि नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाने में सहायक है। अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो पानी में सेंधा नमक मिला कर पीने से आपको लाभ मिलेगा।
  • मन को अच्छा बनाने के लिए- सेंधा नमक को शरीर के लिए एक तेज तंत्रिका उत्तेजक माना जाता है। इससे शरीर के खून संचार, तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाता है।

  • सांस की बीमारियों में- सेंधा नमक थूक को निष्काषित करने में सहायक है। इसलिए यह सांस की बीमारियों के लिए उपयोगी पदार्थ है।

  • वजन घटाने में- सेंधा नमक में बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते हैं। सेंधा नमक शरीर के वसा को जलाता है। चूंकि इसमें खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं, इसलिए इसमें वसा जलाने के गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर में चयापचय को बेहतर बनाता है। जिससे आपके अंदर का भूख कंट्रोल में रहता है।
  • पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए- सेंधा नमक और नींबू साथ लेने से पेट के कीड़े मरते हैं। और पेट के कीड़ों से होने वाले बीमारी खत्म होते हैं।

  • शरीर के मांसपेशियों के ऐंठन में लाभ- सेंधा नमक के बहुत से गुणों में से एक यह है कि यह शरीर के मांसपेशियों के ऐंठन को दूर करता है। और शरीर को आराम देता है।
  • त्वचा संबंधी फायदे- त्वचा से संबंधी कई परेशानियों का हल सेंधा नमक में मिलता है। सेंधा नमक को हाथों पैरों में लगाकर रगड़ने से त्वचा साफ होती है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं।

  1. त्वचा को स्क्रब करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। सेंधा नमक के स्क्रब से ओपन पोर्स में जमे धूल, मिट्टी दूर होती है।जिससे चेहरे पर कील मुंहासे दूर होते हैं।
  2. सेंधा नमक त्वचा में मौजूद मृत त्वचा को हटाने में कारगर हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स आपके त्वचा  में समा जाएंगे और इससे डेड स्किन दूर होगी।

Back to top button
?>