स्वास्थ्य

सुबह उठते ही अगर आपको भी दिखती है चेहरे पर सूजन तो हो सकती है ये 3 बड़ी समस्या

सुबह सुबह अपना ही सूजा हुआ चेहरा देखकर घबरा जाना लाजमी है। इसके इलाज के लिए क्या किया जाए लोगों को कुछ समझ नहीं आता। हालांकि यह ज्यादा देर तक नहीं रहता। सुबह उठते ही उसके बाद कुछ देर में सब नॉर्मल हो जाता है। इसका कारण पिछली रात नींद का पूरा न होना या आंखो पर ज्यादा दबाव पड़ना भी हो सकता है। दर्दरहित होने के कारण कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे किसी कीड़े के काटने का कारण मान लेते हैं और छोड़ देते हैं। जबकि सुबह सुबह चेहरे और आंखों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में जो सुबह सुबह आपके आंखो और चेहरे के सूजन का कारण बन सकती है।

  • एलर्जी- एलर्जी आपके आंखों में सूजन का कारण हो सकती है। एलर्जी आमतौर पर बदलते मौसम में ज्यादा होती है। प्रदूषण और खानपान की समस्या के कारण आजकल लोगों में एलर्जी की समस्या बढ़ती जा रही है। एलर्जी मौसम में बदलाव के साथ धूल मिट्टी के कणों के कारण, जानवरों को छूने और दर्द निवारक दवाओं के अधिक सेवन से, किसी खाने से एलर्जी या ड्राई स्किन से भी त्वचा में एलर्जी हो सकती है।  इसके लक्षणों में मुख्य तौर पर खुजली, पित्त, रैशेज, दाने हो जाना आदि हैं। जिसके कारण छींके आना, नाक बहना, कफ जमा हो जाना और आंखों में सूजन दिखाई देने लगती है। इसके बीमारी के घरेलू उपायों में नारियल और कपूर का तेल का प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपको एलर्जी की समस्या बनी हुई है तो अधिक पानी का सेवन करें इससे भी एलर्जी ठीक होता है।

  • साइनस- साइनस के लक्षण भी एलर्जी के लक्षणों से मिलते जुलते हैं। इसके कारण भी आपके चेहरे और आंखों में सूजन आ सकती है। साइनस संक्रमण हो जाने से साइनस झिल्ली में सूजन आ जाता है और इससे साइनस की जगह मवाद भर जाता है। जिससे साइनस बंद हो जाता है और चेहरे में सूजन आना शुरू हो जाता है। इस बीमारी से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। यह बीमारी समान्य तौर पर एक आम सर्दी के साथ शुरू होती है और फिर एक समय बाद यह बैक्टिरियल या वायरल फंगल का रूप ले लेती है। इस बीमारी के 9 प्रमुख लक्षण हैं। जिसमें सिरदर्द होना, चेहरे पर सूजन का आ जाना, नाक से कफ बहना आदि इसके प्रमुख लक्षणों में से हैं। यह कोई गंभीर स्वास्थय समस्या नहीं है लेकिन समय रहते इसका इलाज नहीं कराया गया तो यह काफी बड़ी समस्या बन सकती है। साइनस से ग्रसित मरीजों को धूल और प्रदूषण से बचा रहना चाहिए और उबले हुए पानी का भाप या सिकाई लेना चाहिए।

  • कंजंक्टिवाइटिस- यह आंखों का इंफेक्शन का प्रकार है। इस इंफेक्शन में आँखों में सूजन के कारण चेहरे पर भी सूजन आ जाती है। इस इंफेक्शन के दौरान आंखों में खुजली और आँखे लाल होने जैसी समस्या आ सकती है। असल में कंजक्टिवा आंखोंं में एक पतली झिल्ली होती है। जो हमारे आंखों को धूल कणों और धुआं आदि से बचाकर रखती है। इस झिल्ली में संक्रमण के कारण कभी कभी आंखे सूजी हुई लगती है।

Back to top button