विशेष

देखिए वीडियोः सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुष्का के साथ विराट का बर्थडे सेलिब्रेशन

नई दिल्ली – टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहला का आज जन्मदिन है। आज विराट कोहली 28 साल के हो गए हैं। कोहली के जन्मदिन पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर बीती रात अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके साथी और परिवारजन उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। Virat Kohli Birthday Celebration.

अनुष्का के साथ बर्थडे मनाएंगे विराट

टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4 नवंबर की देर रात से ही विराट के जन्मदिन का खास जश्न शुरू हो गया। खबर है कि विराट के जन्मदिन का जश्न राजकोट के होटल इम्पीरियल में मनाया जाएगा। इस दौरान उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी होंगी।

इस मौके पर नफजगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज़ में ट्वीट किया और उन्हें बधाई दी। सहवाग वीरू ने गोली, होली, चोली और कोहली को जोड़ते हुए ट्वीट किया और लिखा, ‘हाज़में की गोली, रंगों की होली, गुजरात में घाघरा-गोली और बल्लेबाज़ी में विराट कोहली इंडिया को पसंद है।’

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो –

सोशल मीडिया पर विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। विराट ने अपने जन्मदिन के मौके पर जर्सी नंबर 18 वाला केक भी काटा। शनिवार सुबह कैप्टन विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए राजकोट पहुंची।

इस वीडियो में विराट कोहली के सामने दो केक रखे हैं। जिसमें एक विराट की जर्सी वाला केक है जिस पर विराट और उनका जर्सी नंबर 18 लिखा हुआ है। ये वीडियो शेयर करते हुए विराट ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बीती रात…परिवार, दोस्त और जन्मदिन।’

 देखिए विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो –

https://youtu.be/_corCo_gAmQ

Back to top button