राशिफल

राशिफल 24 अगस्त 2018 : माता रानी की रहेगी कृपा और ग्रहों की चाल से सुधेरगा इन 5 राशियों का हाल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 24 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 24 August 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहेगा। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको आज बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। और सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। आप जिस प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे आज उसका बेहतर परिणाम मिलने वाला है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो की आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। विदेश यात्रा के अवसर मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज शरीर में स्फूर्ति ज्यादा रहने वाले के कारण कार्य करने का उत्साह अधिक रहेगा। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आज आपको संभलकर रहना होगा। आज आपका मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के सवाल बने रहेंगे, आप उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव भी मिल सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक मंदी रहेगी। पूंजी निवेश होगा। आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। आज आप नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें। आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति हो सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। वाक चातुर्यता से आज आपका कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। क्रोध और वाणी को वश में रखें, अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। मन कुछ अधिक ही व्यग्र हो सकता है। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें के लिए अधीर होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

गणेश जी कहते हैं आज आपको व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button