अध्यात्म

सपने में दिखते हैं अलग-अलग भगवान तो जानिए क्या होता है मतलब, भोलेनाथ दीखते हैं तो है भाग्यशाली

विज्ञान भी इस बात को मानता है कि हर व्यक्ति सपना देखता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो बहुत ज़्यादा सपने देखते हैं, वहीं कई लोगों को सपने बहुत कम आते हैं। लेकिन दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो यह कहता होगा कि उसे सपने आते ही नहीं हैं। सपने हर किसी को कभी ना कभी आते ही हैं। कई लोग सपना देखने के बाद भूल जाते हैं, जबकि कई लोग सपना देखकर उसे याद रख पाते हैं। आपको बता दें सभी सपनों को कोई भी याद नहीं रख पाता है। कुछ सपने हमेशा के लिए दिमाग़ पर छप जाते हैं।

कई लोग सपने में देखते हैं भूत-प्रेत:

कई बार हम सपने में कुछ बहुत अच्छा देखते हैं तो कई बार सपने में कुछ ऐसा भी दिखाई देता है, जिसे देखकर व्यक्ति डर के मारे उठ जाता है। सपना जब अच्छा होता है तो मन करता है सोते ही रहे, जबकि डरावने सपने देखने पर लगता है कि नींद ही ना आती तो अच्छा होता। कुछ लोग सपने में भूत-प्रेत देखते हैं तो वहीं कई लोग सपने में देवी-देवताओं को देखते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का एक मतलब होता है। भूत-प्रेत और देवी-देवताओं वाले सपने का भी मतलब होता है। हर सपने में भविष्य का एक संकेत छुपा होता है।

हालाँकि कई लोग सपने में छुपे इस संकेत को नहीं जान पाते हैं। वहीं जिन लोगों को स्वपन शास्त्र का ज्ञान होता है वो सपने में दिखने वाली चीज़ों का मतलब आसानी से समझ जाते हैं। सपने में बारिश होते या ख़ुद को मारते हुए देखना शुभ माना जाता है। ऐसा मानना है कि जो लोग सपने में ऐसा देखते हैं उन्हें भविष्य में ख़ूब धनलाभ होता है। आज हम आपको सपने में अलग-अलग देवी-देवताओं के दिखाई देने के बारे में बताने जा रहे हैं।

सपने में दिखाई दें ये देवी-देवता तो होता है यह मतलब:

*- सपने में भगवान विष्णु का दर्शन:

अगर आपको सपने में भगवान विष्णु दिखाई देते हैं तो यह भाग्योदय की तरफ़ एक इशारा होता है। अगर आपको ऐसा सपना आए तो समझ जाइए कि आपके जीवन की सभी परेशनियाँ बहुत जल्दी दूर होने वाली हैं।

*- सपने में मा सरस्वती का दिखना:

अगर आपको सपने में माता सरस्वती दिखाई देती हैं तो समझ जाइए कि आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।

*- सपने में माता दुर्गा का दिखना:

जिस व्यक्ति को सपने में माता दुर्गा दर्शन देती हैं, उस व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को गम्भीर बीमारी से निजात मिल जाता है।

*- सपने में शिवलिंग दिखाई देना:

शिवलिंग भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। किसी व्यक्ति को अगर सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो इसका मतलब आने वाले समय में उसके सबहि कष्ट दूर होने वाले हैं।

*- सपने में भगवान श्रीकृष्ण का दिखना:

सपने में भगवान श्रीकृष्ण के दिखने पर व्यक्ति को प्रेम सम्बन्धों में सफलता मिलती है।

*- सपने में श्रीराम का दिखना:

अगर किसी व्यक्ति को सपने में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम दिखाई देते हैं तो उस व्यक्ति को भविष्य में कोई बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली होती है।

*- सपने में हनुमान जी का दिखाई देना:

अगर आप सपने में हनिमं जी को देखते हैं तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। सपने में हनुमान जी के दिखाई देने से आपको सभी शत्रुओं से मुक्ति मिल जाती है।

*- सपने में माँ लक्ष्मी का दिखाई देना:

अगर आप सपने में धन की देवी माँ लक्ष्मी को देखते हैं तो इसका मतलब आपको धनलाभ होने वाला है। आप व्यापार में ख़ूब तरक़्क़ी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – सपने में बहता पानी देखना

Back to top button