राजनीति

टाइम्स नाउ से जाते वक़्त अर्नब गोस्वामी हुए भावुक, कह गए कुछ ऐसा कि विरोधियों में मची खलबली… वीडियो देखें!

आज के समय में अर्नब गोस्वामी को कौन नहीं जनता है। वो अपने शो में उग्र स्वाभाव के लिए काफी जाने जाते हैं। जिस तरह से वो लोगों की बोलती बंद कर देते थे, यह वाकई एक बड़ी कला थी। लेकिन अर्नब के चाहने वालों के लिए एक बड़ी बुरी खबर है कि अर्नब ने मंगलवार को यह ऐलान किया कि वो टाइम्स नाउ छोड़ रहे हैं। इस खबर से पुरे मीडिया जगत में खलबली मच गयी है।

अर्नब के इस फैसले से लोगों के मन में एक सवाल खूब उठ रहा है कि ऐसा क्या हुआ कि अर्नब ने इतना बड़ा फैसला लिया है। कुछ लोगों का यह कहना है कि टाइम्स नाउ अर्नब की वजह से चलता था अब इसका क्या होगा।

गुप्त सूत्रों से पता चला है कि अर्नब किसी पॉलिटिकल पार्टी के खुलने वाले नए चैनल के हेड बनने वाले हैं, इसीलिए उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है। जबकि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि अब वह अपना खुद का चैनल खोलेंगे।

अर्नब ने टाइम्स समूह की सम्पादकीय टीम के साथ हुई बैठक में कहा कि ‘आने वाला समय स्वतंत्र मीडिया का है, खेल तो अभी शुरू हुआ है।‘ इस समय स्वतंत्र मीडिया के आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। अर्नब ने बैठक के दौरान लगभग 15 बार यही कहा कि ‘खेल तो अभी शुरू हुआ है।‘

अर्नब अपने सहकर्मियों से विदाई और उनके लिए आखिरी बार बोलते समय काफ़ी भावुक हो गए। अर्नब के इस शब्द को सुनने के बाद हर किसी का यही कहना है कि अर्नब कुछ बहुत बड़ा सोचके बैठे हुए हैं।

आपको बता दें अर्नब 2006 से टाइम्स नाउ के साथ जुड़े हुए हैं। जब अर्नब ने अपने आख़िरी शब्द लोगों से कहा तब उनके मन में क्या चल रहा था, यह एक राज बना हुआ है। आप भी वीडियो में देखिये अर्नब के आखिरी शब्द क्या थे और किस अंदाज़ में उन्होंने कहा।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/6ZZQ2cnvzUk

Back to top button