स्वास्थ्य

Women Special: ब्रेस्ट कैंसर है जानलेवा, भूलकर भी न करें इन 5 लक्षणोंं को नजरअंदाज

महिलाओं में एक से बढ़कर एक बड़ी समस्या देखने को मिलती हैं। महिलाएं तमाम बीमारियोंं से ग्रसित हो रही हैं, इसके पीछे गलत लाइफस्टाइल सबसे बड़ी वजह है। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि वो किसी भी बिमारी से ग्रसित न हो। महिलाओं में समय समय पर तरह तरह के बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से भी बीमारियां उन्हें जकड़ लेती हैं। यूं तो तमाम बीमारियां ऐसी है, जोकि सिर्फ महिलाओं को ही होती है, इन्ही बीमारियोंं में से एक है ब्रेस्ट कैंसर की, जिसकी चपेट में महिलाएं तेजी से आ रही हैं। कैंसर किसी भी टाइप का क्योंं न हो, लेकिन वो खतरनाक ही होता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर उन्हें मौत के मुंह में भी ले जाता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मौजूद है, लेकिन महिलाओं को इसकी जानकारी न होने की वजह से ये कैंसर बढ़ता जाता है। ब्रेस्ट कैंसर जब ज्यादा बढ़ जाता है, तो महिलाओं की मौत भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप छोटी छोटी चीजोंं का ध्यान रखेंगी तो इसके लक्षणों को पहले ही पता कर लेंगी। जब भी आपको ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण दिखे तो तुरंत इसका जांच करवाना चाहिए। किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही आपको मौत के मुंह में डाल सकती है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

ज्यादातर महिलाएं इन सारे मुद्दे पर बात करने से हिचकिचाती हैं, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर पर न सिर्फ बात करने की जरूरत है, बल्कि जागरूकता की भी जरूरत है। आज हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण बताने जा रहे हैं, जिससे आप समय रहते ही इस बिमारी के बारे में जान सकेंगी। तो चलिए जानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या है?

1.ब्रेस्ट में दर्द होना

कई बार ब्रेस्ट में दर्द को महिलाएं इग्नौर कर देती है, लेकिन अगर आपको ब्रेस्ट में दर्द, खुजली हो तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा ब्रेस्ट का लाल हो जाना भी कैंसर की तरफ इशारा करता है। ऐसे हालात में आपको अल्ट्रासाउंड या एमआरआई करवाना चाहिए, इससे पता चल जाता है।

2.ब्रेस्ट में गांठ का होना

पीरियड्स के बाद ब्रेस्ट या अंडरआर्म गांठ की समस्या हो जाए तो भी आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए, क्योंकि ब्रेस्ट में  गांठ का होना कैंसर की तरफ इशारा करता है। ऐसे में आपको मेमोग्राम के तहत इसका जांच करवाना चाहिए।

3.गर्दन में दर्द बना रहना

आमतौर पर गर्दन में दर्द बना रहता है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के दौरान गर्दन में लंबे समय तक दर्द बना रहता है, इसके अलावा यह दर्द रीढ़ की हड्डियों तक भी जाता है। साथ ही गर्दन में सूजन भी हो जाती है। अगर आपको भी कुछ ऐसा महसूस हो तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।

4.निप्पल डिस्चार्ज

निप्पल डिस्चार्ज होना भी एक गंभीर समस्या है। बच्चे के जन्म के बाद कुछ सालों तक ऐसा होना स्वभाविक है, लेकिन अगर आप मां नहीं बनी है, या फिर बने हुए काफी वक्त हो गया हो तो  निप्पल डिस्चार्ज होना ब्रेस्ट कैंसर की तरफ इशारा करता है। निप्पल डिस्चार्ज यानि हल्का हल्का पानी आना।

5.अंडरआर्म्स में दर्द

कैंसर सेल्स बढ़ने की वजह से अंडरआर्म्स में दर्द होता है, ऐसे में अगर आपको अंडरआर्म्स में दर्द, खुजली, गांठ या सूजन महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं, क्योंकि यह लक्षण भी ब्रेस्ट कैंसर की तरफ इशारा करता है।

इन महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा

ये किसी भी महिला को हो सकता है, लेकिन कुछ महिलाओं को इसका ज्यादा खतरा रहता है। अगर 12 साल से पहले पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, 30 की उम्र के बाद मां बनती हैं, शरीर में किसी भी तरह का जेनेटिक बदलाव, पीरियड्स 55 की उम्र में ही बंद हो जाए, ऐसी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

Back to top button