राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 12 राशियों में सिर्फ 3 राशि पर मेहरबान हुए भोले बाबा, अब चमकेगी किस्मत

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 23 जुलाई से 29 जुलाई तक का राशिफल..

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप नई योजना बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। इस सप्ताह कई मामलों में प्रगति होगी। आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। लेन-देन से संबंधित कार्यों में सावधान रहें। यात्रा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस होगा। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। आप अपने साथी के साथ खूब बातें करेंगे और अपने मन की फीलिंग शेयर करेंगे।

करियर के विषय में : शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी समस्या आएगी। व्यापार के लिए विदेश जाएं तो अपने तैयारी कर के जाएं। समय के पाबंद रहें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक उलझनें रहेंगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। खुद पर काबू रखना वक्त की जरूरत है। बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आखिरकार यह मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। यदि आप कहीं पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करना समझदारी होगी। सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और किसी का भी अनादर न करें। घर का माहौल आनंद से भरपूर होगा तथा जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और लघु यात्रा के संकेत हैं।

प्यार के विषय में : जिसे आप प्यार करते थे, उसका दिल भी आप पर आने की संभावना है।

करियर के विषय में : आपके रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे। बिजनेस में भी रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह नए विचार मन में आएंगे, मन एक साथ कई कार्यों को करने के लिए प्रेरित करेगा लेकिन आप अपने कार्य पर ध्यान दे और उसे ही मन लगाकर करें समय अच्छा आने वाला है। आत्मनियंत्रण बढ़ेगा। श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। मित्रों से भेंट होगी। मन में कुछ चिंता रहेगी। यह सप्ताह आप सहयोगी की भूमिका को स्पष्ट रूप से तय करने में लगे रहेंगे। जो विवादों से बचने में सहायता करेंगे। पारिवारिक जीवन में मन-मुटाव संभव है। ईमानदारी से आप जो काम करते है वो करें। वाहन, भूमि से संबंधित आपके कुछ काम बन सकते है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको जरूरी काम करते समय जीवनसाथी का सहयोग लेना पड़ेगा।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह खाने-पीने में ध्यान रखें नहीं तो पेटदर्द, उल्टी, और फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें। इस सप्ताह कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा। उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह कुछ लोगों को विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की कई गलतफहमियां दूर होंगी। संबंध मधुर बनेंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। अनुकूल परिणाम के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : आप चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करेंगे। आप अच्छी नींद ले सकेंगे जिससे पहले की थकान दूर होगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपकी राशि के लिए सितारों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढेगा। आर्थिक रूप से भी ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। संघर्ष व मेहनत से आप पैसे कमाएंगे। इस सप्ताह फालतू खर्चा करने से बचें। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। इस सप्ताह पारिवारिक मामलों में संभलकर रहें। रिश्तों में कडवाहट आ सकती है। आपकी कोई राज की बात भी उजागर होने की संभावना है। गुस्से में बिना सोचे समझे बोलने से आपके काम बिगड सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव होने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन में उतार-चढाव वाला समय रहेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पेट से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी उत्साही कार्यशैली आसपास के लोगों को प्रोत्साहन दे सकती है। ऑफिस में दिए गए काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के कारण आपकी अच्छी छवि बनने की संभावना है। आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के कारण जी खोलकर आप जिंदगी का मजा ले सकते हैं। विनम्रता और चतुराई के साथ अपने काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यह समय व्यापार के लिए फायदेमंद है। आप भूमि संपत्ति में निवेश करेंगे। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की सख्त जरूरत है जिससे आप एक दूसरे को अच्छी तरह जान और समझ सके।

करियर के विषय में : अगर व्यापार के लिये कहीं लंबी यात्रा करना चाहते हैं तो करें, समय अच्छा है। नौकरी व निवेश यह दोंनो आपको लाभ देंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने वाली है।

हेल्थ के विषय में : सेहत कमजोर हो सकती है, आहार संतुलित करें तथा संक्रमण से बचे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे उसमें सफलता निश्चित होगी लेकिन इस सफलता को हासिल करने के लिए बहुत संर्घष करना पड़ेगा। यदि आप किसी काम को करने का मन बना रहे है तो साझेदारी से बचना होगा क्योंकि आपके पार्टनर से आपको धोखा मिले इसके पूरे संकेत हैं। अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करने के लिए आप यात्रा पर जाने की योजना बनाऐंगे। आपके पुराने मित्रों से आपकी भेंट होगी जिनके साथ मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे और उनके साथ घूमने-फिरने का आनंद लेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा और आप नए रिश्तों से जुड़ेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में नई तरक्की प्राप्त होने वाली है।

करियर के विषय में : प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। प्रॉपर्टी आदि से भी आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। आपके काम से आपको समाज में और नौकरी के क्षेत्र में प्रशंसा की जा सकती है। शिक्षा सफलता का मूलमंत्र है। इसकी सहायता से आप बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल आसानी से निकाल सकते हैं। आपके धैर्य का फल अब आपको मिलने वाला है, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। संतान अच्छा करेगी। बोलने के व्यवहार में स्पष्टता करने की कोशिश करें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। सामाजिकता एवं संपर्क संवार पर रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर को अपनी इच्छाओं और भावनाओं में बांधने की कोशिश न करें, पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मामूली चोट या शारीरिक दर्द भी हो सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप नौकरी या व्यापार से संबंधित एक बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नए अनुभव होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार, बिजनेस अच्छे चलेंगे। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। महत्वपूर्ण मामलों को गति देने में सफल रहेंगे। लाभ का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप के दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा। आप का आने वाला समय बहुत ही आनंदमय रहेगा।

प्यार के विषय में : रोमांस की नजर से इस सप्ताह आप अकेला अनुभव कर सकते हैं।

करियर के विषय में : निवेश करने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है

हेल्थ के विषय में : पाचन शक्ति गड़बड़ाने से परेशानी बढ़ सकती है। पुराना रोग भी आपको परेशान कर सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत हो जायेगा, और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप लंबित कार्यों को तेज़ी से पूरा कर देंगे, जिनके लाभ आने वाले समय में होंगे। आपको जीवन में अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में संदेह हो सकता है, आप एक छोटा काम शुरू कर सकते हैं और वहां से अपना रास्ता बना सकते हैं। आपको खुशियों की सौगात वरदान के तौर पे हासिल होगी। सामाजिक तौर पर आपको अत्यधिक मान सम्मान मिलेगा। आपको किसी बात से समझौता करना पड़ता है। लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां बन सकती है।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द परेशान कर सकता हैं इसलिए आपको अपने खाने-पीने पर थोड़ा संयम बनाकर रखना होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। इस सप्ताह धर्म-आस्था में वृद्धि होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगीं।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : तकनीकी कार्यों से अच्छा धन लाभ होगा। उद्योग और फैक्ट्री आदि में मशीनी काम में आई रुकावटें दूर होंगी।

हेल्थ के विषय में : फास्टफूड से दूर ही रहें तो बेहतर है। खानपान का विशेष ध्यान रखें वरना किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके लिए यह एक लाभदायक सप्ताह है जहां अच्छा अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है। मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश कर सकता है। इस सप्ताह आपके पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत मिल रहा है। लालच की प्रवृत्ति आपको नुकसान में न धकेले, इसका ध्यान रखें। आप जिस काम में बहुत दिन से जुड़े हुए हैं वह काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है बस आपको अपनी मेहनत आखरी और तक कायम रखना चाहिए। आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावना बढे़गी।

प्यार के विषय में : बीवी या प्रेमिका से संबंध और अच्छी स्थिति में बने रहेंगे।

करियर के विषय में : सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में कमजोरी की स्थिति उभरने से परेशान होगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button