बॉलीवुड

दिव्या भारती को भी खूबसूरती में मात देती है उनकी छोटी बहन, तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश

दिव्या भारती बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है, जिनका नाम आते ही खूबसूरती का नया पहलू सामने आता है। इतना ही नहीं, दिव्या भारती का नाम आते ही लोग दुखी हो जाते हैं, क्योंकि दिव्या ने बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया था, जिसके बाद आज तक लोग उन्हें भूला नहीं पाये हैं। खूबसूरती की नयी मिसाल कायम करने वाली दिव्या भारती की एक चचेरी बहन भी है। दिव्या तो नहीं रही इस दुनिया में लेकिन उनकी बहन को देखकर दिव्या की याद आ जाती है।

खूबसूरती में दिव्या से भी एक कदम आगे है इनकी बहन। दिव्या भारती दो वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती है। पहली वजह तो यह है कि दिव्या बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थी तो वहीं दूसरी वजह उनकी मौत है, जो आज तक रहस्मयी ही बना हुआ है। दिव्या ने छोटी सी उम्र में ही शोहरत पा ली थी, जिसकी वजह से दिव्या भारती के दुश्मन भी बहुत थे। बताया जाता है कि उन दिनों दिव्या ने काफी अभिनेत्रियों की छुट्टी कर दी थी।

आज हम बात दिव्या भारती की छोटी बहन की कर रहे हैं, जिनका नाम कायनात अरोड़ा है। जी हां, कायनात अरोड़ा रिश्ते में दिव्या भारती की चचेरी बहन लगती है, कायनात का जन्म 2 दिसंबर 1986 को सहारनपुर उत्तरप्रदेश में हुआ था। कायनात आज साउथ और बॉलीवुड की अभिनेत्री है। कायनात अपनी बहन दिव्या की तरह ही बहुत ज्यादा खूबसूरत है। ये बात अलग है कि कायनात को दिव्या की तरह वो पहचान या मुकाम नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें तलाश है।

कायनात अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म “खट्टा मीठा” में एक आइटम सांग्स से की। इस फिल्म से इन्हे थोड़ी सी पहचान तो जरूर मिली, लेकिन अब ये बॉलीवुड को छोड़कर पंजाब में अपना डंका बजाती हुई नजर आ रही है। पंजाब की मशहूर अभिनेत्रियों में इनका नाम भी शामिल है। कयानत अपनी बहन की तरह की ऊंचाईयों को छूने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि ये सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती थी।

पंजाब के अलावा तमिल फिल्मो में भी अपनी किस्मत आजमाने वाली कयानत बड़ी फिल्मो की तलाश में है। कायनात फिल्म ग्रैंड मस्ती , लैला ओ लैला, फरार और जग्गा जेओंड़ा जैसी बड़ी फिल्मो में काम कर चुकी है, लेकिन अभी तक इन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई है। लोग इन्हें आज भी दिव्या की बहन के नाम से जानते हैं। दिव्या और कयानत को देखने वाले यही कहते हैं कि दोनों बहनों खुदा ने बहुत ही फुर्सत में ही बनाया होगा।

Back to top button