राशिफल

राशिफल 9 जून 2018 : शनि महाराज की कृपा रहेंगी इन 5 राशिवालों पर, इन के दुश्मनों की अब खैर नहीं

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 9 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 9 June 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें विशेषकर अपने बहुत करीबी लोगों से सावधान रहें आपकी पीठ पीछे षड्यंत्र हो सकता है। अतः आँखें खुली रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सकारात्मक सोच के कारण बेहतर निर्णय लेंगे ओर आगे बढेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पडेगा। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। लवमेट आज अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा, फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। आज के दिन आपको किसी से वादा करने से बचना होगा, क्योंकि आपने जो भी दिया हुआ वादा, वह पूर्ण करने में असफल रहेंगे। समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आपके परिवार में सुख एवं शांति का माहौल व्याप्त रहेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें। आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। धन का निवेश कहीं भी बहुत ही ज्यादा सोच समझकर करें। आपको कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। मौसमी सावधानी रखें। । अगर आप अपने आसपास के लोगों से तालमेल नहीं बिठा पा रहे तो उसकी वजह समझनी होगी ताकि उसका समाधान ढूँढा जा सके।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। साहित्य और कलात्मक चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। हालांकि गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहत हो सकती हैं। बुद्धि व साहस का प्रयोग करते हुए आप तनाव व गहराते विवादों को कम करने के प्रयास में लगातर रहेंगे। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों से सावधानी बरतें। धार्मिक कार्य-कलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी और घर पर पूजा-पाठ का आयोजन भी होगा। आप ईमानदारी से अपना काम निभाएंगे। आपके निजी संबंधों में सुधार व मधुरता की नई आशाएं प्रबल होती रहेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा , साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको जीवन के लिए मार्गदर्शन देगा। आपको आज अपने धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहना होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

गणेश जी का कहना है कि आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। अच्छे रोमांटिक मूड में किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं होती। आपके लिए यही उचित होगा कि बैठकर ठंडे दिमाग से शांतचित्त होकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button