बॉलीवुड

विराट कोहली के बाद अब युजवेंद्र चहल भी कर सकते हैं एक बॉलीवुड हसीना से शादी, चर्चा है ज़ोरों पर

नई दिल्ली – क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से ही रहा है। दोनों ग्लैमर भरी दुनिया है। शायद इसी वजह से अक्सर हमें क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर की खबरे सुनने को मिलती रही हैं। नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के खिलाडी विवियन रिचर्ड, माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजय जडेजा, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे तमाम उदाहरण हैं जो ये बात साबित करते हैं कि ग्लैमर भरी दुनिया के दो इंडस्ट्री के बीच अफेयर आम बात रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण विराट और अनुष्का हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर चुके हैं। अब युजवेंद्र चहल और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्का कपूर के अफेयर की खबरे इन दिनों छाई हुई हैं।

युजवेंद्र चहल और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्का कपूर करने वाले हैं शादी

युजवेंद्र चहल भारतीय टीम में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इंडियन टीम के उभरते हुए स्टार स्पीनर यजुवेंद्र चहल ने अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। अब युजवेन्द्र को लेकर एक खबर इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। यह खबर उनकी शादी की है।  ये बात तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता 19 वीं सदी से चलता आ रहा है।

युवराज सिंह, विराट कोहली, हरभजन सिंह ने भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है। ऐसे में यजुवेंद्र का दिल भी एक बॉलीवुड की हसीना पर आ गया है। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्का कपूर शादी करने वाले हैं। ऐसी खबरे इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही हैं। आपको बता दें कि तनिष्का कपूर कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। कहा जाता है कि चहल और तनिष्का कपूर की मुलाकात एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कौन हैं तनिष्का कपूर?

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे युजवेंद्र चहल इन दिनों तनिष्का को डेट कर रहे हैं। आफको बता दें की तनिष्का कपूर कन्नड़ इंडस्ट्री की बहुत फेमस एक्ट्रेस हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। ऐसी खबरे हैं कि पिछले कुछ समय से ये दोनों एक दूसरे डेट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन्हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है। आपको बता दें तनिष्का का जन्म 16 अप्रैल 1994 में हुआ हैं। वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

आईपीएल के 11वां सीजन में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलते हुए यजुवेंद्र का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। हालांकि, इस सीजन में आरसीबी ने अबतक 4 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। भले ही युजवेंद्र चहल की टीम आईपीएल में अभी तक कुछ खास न कर पाई हो लेकिन इन दिनों वो अपनी लवस्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल हरियाणा के रहने वाले हैं। इन दोनों के अफेयर की बाते इसलिए सामने आ रही हैं क्योंकि चहल आजकल तनिष्का की हर पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों की शादी और अफेयर की खबरों की अभी तक पुष्टी नहीं हुई है।

Back to top button