बॉलीवुड

सलमान खान की शादी के छप चुके थे कार्ड और ये हिरोइन बनने वाली थी दुल्हनिया, लेकिन ..

काला हिरण मामले में सलमान खान फिलहाल दो दिन जेल में रहकर बाहर आ गए हैं, लेकिन इस सबके बीच कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या अगर सलमान खान को पांच साल की सजा हो गई, तो क्या वो जिंदगी भर कुंवारे रहेंगे। क्योंकि आज 52 साल के सलमान खान अगर जेल जाते हैं, तो पांच साल बाद यानी 57 की उम्र में बाहर आएंगे। ऐसे में क्या तबतक कोई उनके साथ शादी करना चाहेगा। ये तमाम सवाल हैं, लेकिन सलमान के बाहर आने से उनके फैंस खुश हैं। इसी खुशी के मौके पर आपको हम बताने जा रहे हैं सलमान की जिंदगी का वो राज जिसे आप शायद ही जानते हों।

सलमान की जिंदगी और अफेयर के बारे में सभी लोग जानते हैं। सलमान की जिंदगी एक खुली किताब है, पर शादी का मामला जब आता है तो सबको अंदेशा रहता है, कि आखिर वो शादी कब करेंगे, और नहीं करना चाहते तो उसके पीछे कारण क्या है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान ने शादी को लेकर खुलासा किया था, कि उन्होने शादी इसलिए नहीं कि क्योंकि काला हिरण और हिट एंड रन जैसे मामले उनके ऊपर चल रहे हैं। जिसकी वजह से उनको डर था की कहीं उनको सजा हो गई तो फिर उनके साथी का क्या होगा। इसी वजह से वो इन मुकदमों के सुलझ जाने का इंतजार कर रहे हैं।

जब होते होते रह गई थी शादी

सलमान के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं, कि एक बार उनकी शादी होते होते रह गई थी। करीबी लोग जानते हैं कि सलमान की शादी के कार्ड भी बंट चुके थे, तभी कुछ ऐसा हुआ कि फिर सब बिखर गया। जिससे शादी होने वाली थी उसने भी नाता तोड़ दिया और एक फेमस क्रिकेटर से शादी रचा ली।

जी हां सलमान खान अपने जमाने की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड संगीता बिजलानी के साथ रिश्ते में थे। कई मौकों पर दोनों साथ देखे गए थे। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सलमान खान की संगीता के साथ जोड़ी घरवालों ने फाइनल कर दी थी। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे सलमान ने शादी की तैयारियां परिवार वालों ने शुरु कर दी थी। शादी के कार्ड छप चुके थे, तभी एक दिन  सोमी अली की एंट्री हुई। सोमी अली सलमान खान पर फिदा थीं और कहा जाता है कि इसी वजह से वो फ्लोरिडा से भारत आईं।

सोमी अली कब सलमान और संगीता बिजलानी के बीच आ गईं पता ही नहीं चला। सलमान सोमी अली को डेट कर रहे थे, जबकि संगीता दोनों के अफेयर से अंजान थीं, लेकिन जैसे ही ये बात उनको पता चली भूचाल आ गया। बताया जाता है कि सलमान कान संगीता के साथ शादी को लेकर सीरियस थे, पर सोमी अली के लिए भी सॉफ्ट कॉर्नर था। क्योंकि सोमी उनकी दीवानी थीं, फ्लोरिडा से भारत आईं थीं। लेकिन सलमान का रूप संगीता बिजलानी को पसंद नहीं आया।

वो नहीं चाहती थीं कि सलमान सोमी अली के साथ किसी भी तरह का कनेक्शन रखें। वहीं सोमी सलमान के करीब आती जा रहीं थी। उधर संगीता बिजलानी को यकीन था कि शादी के कार्ड छप चुके थे, बस रस्में ही बाकी हैं इसलिए सलमान उनके साथ कोई धोखा नहीं करेंगे। लेकिन एक दिन जब संगीता बिजलानी ने सलमान को सोमी अली के साथ देख लिया तो उन्होने खुद ही रिश्ता तोड़ दिया।

सोमी अली भी आठ साल तक रिश्ते में रहीं और अचानक एक दिन अपने हमवतन चली गईं। संगीता ने अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली। सलमान के आगे कई रिश्ते रहे लेकिन कोई रिश्ता उनका नहीं रहा। हलांकि आज वही संगीता बिजलानी सलमान की अच्छी दोस्त हैं। दोनों की गहरी दोस्ती है। संगीता सलमान के साथ उनके फैमिली फंक्शन और कई इवेंट्स में नजर आ जाती हैं।

Back to top button