बॉलीवुड

दंगल गर्ल जायरा वासिम ने बताया अपने जीवन का राज, इस एक चीज़ के बिना नहीं रह सकती हूँ मैं

मुंबई: दंगल गर्ल जायरा वासिम के बारे में तो आप सभी लोग जानते होंगे। 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जायरा को आज पूरा देश जानता है। इसके साथ ही जायरा को चीन में भी लोग जानने लगे हैं। जायरा ने दंगल फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार में भी मुख्य भूमिका निभाई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए जायरा को भारत के राष्ट्रपति द्वारा नेशनल अवार्ड भी दिया गया था। जायरा ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़े कुछ राज बताये हैं।

जायरा के अनुसार वह सबके बिना रह सकती हैं, लेकिन अपने पालतू जानवर के बिना नहीं रह सकती हैं। जायरा जब भी समय मिलता है अपने पालतू जानवर के साथ कई घंटों तक खेलती रहती हैं। जायरा ने यह भी बताया कि भले ही सीक्रेट सुपरस्टार बाद में आई हो लेकिन यह फिल्म उन्हें दंगल शूट होने से पहले ही मिली थी। जब जायरा से यह पूछा गया कि दंगल फिल्म की इतनी बड़ी सफलता के बाद सबसे पहले आपके मन में क्या आया था? इसके जवाब में जायरा ने कहा कि यह हम सभी लोग जानते थे कि फिल्म सबको पसंद आएगी।

हमने सोचा था कि अगर यह फिल्म लोगों को इमोशनली टच करती है तो यह सुपरहिट भी हो सकती है। जायरा ने कहा कि धीरे-धीरे लोगों को यह फिल्म पसंद आई और आज सभी जानते हैं कि फिल्म के साथ क्या हुआ। जब जायरा से यह पूछा गया कि आपके जीवन में सबसे अहम इंसान कौन है तो उन्होंने कहा कि इसके क्रेडिट वह किसी एक व्यक्ति को नहीं देना चाहेंगी। जायरा ने कहा कि किसी भी इंसान के जीवन में कोई एक व्यक्ति मायने नहीं रखता है, बल्कि सभी लोग अहम होते हैं। परिवार के लोग, दोस्त, पड़ोसी, इंसान की गलतियाँ और उसकी सोच सब मिलकर ही उसे आगे ले जाती हैं।

जायरा ने यह भी बताया कि उनके पास तीन बिल्लियाँ हैं जो उन्हें बहुत ज्यादा अजीज हैं। बिल्लियाँ बहुत आलसी और मतलबी होती हैं। जब उन्हें खाना होता है तभी वह आपके पास आती हैं। जायरा भी ऐसी ही हैं, इसलिए उन्हें बिल्लियाँ पसंद हैं। केवल यही नहीं जायरा ने बताया कि वह केवल एक कमरे में ही अपना पूरा जीवन बिता सकती हैं। अपनी पढ़ाई के बारे में बताते हुए जायरा ने कहा कि अभी वे जम्मू के हेरिटेज स्कूल की स्टूडेंट हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उनके एग्जाम ख़त्म हुए हैं। परिवार और स्कूल के सहयोग के साथ ही वह अपनी पढ़ाई को मेंटेन करती हैं। समय रहते हुए ही वह एडवांस स्टडी करके अपनी पढ़ाई पूरी कर लेती हैं।

जब जायरा से यह पूछा गया कि फिल्मों में आने के बाद उनके जीवन में कौन-कौन से बदलाव हुए हैं तो उन्होंने कहा कि पहले भी उनके पास लिमिटेड दोस्त थे आज भी वैसे ही हैं तो सच कहा जाए तो उनके जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आया है। जायरा के अनुसार जब उन्हें पहली सैलरी मिली थी तो उन्होंने उससे अपनी माँ को मोबाइल गिफ्ट किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें जायरा का जन्म 23 अक्टूबर 2000 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। पहली बार जायरा को आमिर खान के साथ दंगल में देखा गया था। उसके बाद दूसरी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में भी वह आमिर खान के साथ दिखी थीं।

Back to top button