समाचार

कंफर्म! कांग्रेस ने चुराया है भारतीयों का फेसबुक डाटा, स्मृति ईरानी ने एक फोटो से खोल दी पोल

नई दिल्ली – इन दिनों कैंब्रिज एनालिटिका नाम कि अमेरिकी संस्था द्वारा अमेरिकी चुनावों से पहले करीब 5 करोड़ लोगों के फेसबुक डेटा चुराने की खबर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने अमेरिकी चुनावों में ट्रंप को फायदा पहुंचाने के लिए फेसबुक के सबसे सुरक्षित डेटाबेस में सेंध लगाकर करीब 5 करोड़ अमेरिकियों का डेटा चुराया। साथ ही ये भी बात सामने आई है कि कैंब्रिज एनालिटिका कांग्रेस के साथ भी काम कर रही था। यानि कांग्रेस भी कैंब्रिज एनालिटिका की एक क्लाइंट थी। इन 5 करोड़ लोगों में भारतीय भी हो सकते हैं और उनके डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं थी की कांग्रेस किस तरह से कैंब्रिज एनालिटिका के संपर्क में थी। लेकिन, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ट्वीट ने कांग्रेस और कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध की पोल खोलकर रख दी है।

खुली कांग्रेस और कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध की पोल

अमेरिकी कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा कथित तौर पर फेसबुक से लोगों के डेटा चुराकर इस्तेमाल करने की खबर से अमेरिका और भारत में तहलका मचा हुआ है। डाटा चोरी के इस मामले में कांग्रेस का नाम भी आ रहा है। कहा जा रहा था कि चोरी किये गए डाटा का इस्तेमाल कांग्रेस ने भी किया था या करने वाली थी। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हो सकी थी कि कांग्रेस और कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध क्या है।

लेकिन, स्मृति ईरानी के एक ट्वीट ने कांग्रेस और कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध को दुनिया के सामने जाहिर कर दिया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे देखकर साफ हो गया कि कांग्रेस और कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध रहे हैं। इस ट्वीट ने राहुल और सोनिया गाँधी के भी होश उड़ा दिये हैं। इस ट्वीट से कैंब्रिज एनालिटिका और कांग्रेस पार्टी की मीटिंग और उनकी सांठ-गांठ की बात साफ हो गई है।

स्मृति ने दिया कांग्रेस और कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध का सबूत

आपको बता दें कि गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक ट्वीट किया जिसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी लगी हुई थी। इस तस्वीर में कैंब्रिज एनालिटिका के लंदन स्थित ऑफिस में कांग्रेस पार्टी का लोगो “हाथ का पंजा” दिखाई दे रहा है। अपने ट्वीट के साथ स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा “क्या बात राहुल गाँधी कांग्रेस का हाथ कैंब्रिज एनालिटिका के साथ।” यानि बात साफ है कि कांग्रेस भी कैंब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट है। इसी वजह से कैंब्रिज एनालिटिका के ऑफिस में कांग्रेस पार्टी का लोगो यानि “हाथ का पंजा” लगा हुआ है।

स्मृति ईरानी के साथ ही पत्रकार और टेक ब्लॉगर जेमी बार्लेट ने भी पिछले साल बीबीसी के लिए ‘सीक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली’ नाम से एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी। इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में ‘हाथ’ निशान वाला पोस्टर दिखाई दिया था। भले ही कांग्रेस और कैम्ब्रिज एनालिटिका के संबंध अभी तक साफ नहीं हो सके हैं लेकिन, स्मृति ईरानी के ट्वीट के बाद तो अब साफ हो गया है कि कांग्रेस और कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध है। अब देखना ये है कि आखिरकार कांग्रेस इस मामले में खुद को कैसे बचा पाती है जबकि उसके खिलाफ हर रोज नए नए सबूत सामने आ रहे हैं।

Back to top button
?>