राशिफल

राशिफल 29 मार्च 2018: ग्रह नक्षत्रों का ये मेल बिगाड़ देंगे आप का खेल,ये 4 राशि वाले रहे संभल कर

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 29 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 29 March 2018.

Rashifal 28 March 2018, 28 march horoscope, 28 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 28 मार्च

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे। आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे तनाव की स्थिति कम होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरुरी काम रूकेगा। यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफलतादायक रहेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। खुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आ गया है। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। हो सकता है शाम तक किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायें और लजीज खाने का लुत्फ़ भी उठायें। सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। अपने प्रियजनों के साथ कुछ शांत समय क्रम में है आपका घर कम से कम एक स्वर्ग है जो इसे दुनिया के तनावपूर्ण दबावों से अस्थायी रूप से बचा सकता है। कुछ गहरी साँस लें और आराम करें। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी का कहना है कि आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन आराम से बीतेगा। कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। आप उन चीजों को लक्ष्य बनाए बैठे हैं, जो अव्यावहारिक हैं। कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं। सोच-विचार के लिए समय जरूर निकालें। आज आप लोगों की भलाई के लिए कोई काम करेंगे तो कहीं न कहीं आपको ही बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ।

Rashifal 28 March 2018, 28 march horoscope, 28 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 28 मार्च

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार में आशा के अनुरूप फायदा होने वाला है। किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगो को प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। मदद को तत्पर रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखें। आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हे। कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा। और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आर्थिक तौर पर सुधार तय है। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें। आज कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है। आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करेंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। योग्यता के अनुरूप कार्य करें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। गलतफहमीयों के कारण आपका वैवाहिक जीवन छीन-भिन्न हो सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। एकाग्रता बनाने में समस्या आ सकती है। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें, जो आपको परेशान कर रही हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। तात्कालिक लाभ के बजाय दूरगामी परिणाम सोचकर आगे बढ़े। मेहनत के बल पर ही सफलता मिलेगी। मित्रों की नाराजगी दूर होने से राहत मिलेगी। यात्रा का योग है। पैसों की योजना बनाने में किसी की मदद आज आपको मिल सकती है। किस्मत के भरोसे कोई फैसला लेने के लिए सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। आज आप किसी से विवाद बिल्कुल न करें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता के लिए विशेष परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। नई योजना बनेगी। नई कार्य प्रणाली में सुधार होगा। मान सम्मान बढेगा। पत्नी को आश्वासन देकर उसके काम जरुर पूरा कीजियेगा। व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने या पाने के योग हैं। पैृतक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। उद्योग में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति होगी। संतान प्राप्ति होगी। किसी सदस्य के देखरेख या पढ़ाई इत्यादि की जवाबदारी बढ़ेगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button