राजनीति

सिरफिरा आशिक करना चाहता था 15 साल की मासूम से शादी, मना करने पर कर दिया यह घिनौना काम

आशिक ने लड़की के ऊपर फेंक दिया तेजाब: इस समय देश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में कड़े कानून लागू किये गए हैं, लेकिन उसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। आये दिन कोई ना कोई मासूम किसी सिरफिरे का शिकार हो जा रही है। हाल ही में शहर के बाड़ेवाल इलाकें में घर में सो रही मासूम लड़की के ऊपर बहन के देवर ने तेजाब फेंक दिया। इस वजह से मासूम लड़की लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस गयी है। लड़की के साथ सो रही उसकी माँ भी तेजाब के हमले में जख्मी हो गयी।

सोती हुई लड़की के ऊपर फेंक दिया तेजाब:

लड़की ने कहा कि आरोपी मनीष उसके ऊपर शादी का दबाव बनाते हुए परेशान कर रहा था। मंगलवार की रात को उसनें मनीष को डांटा था। इससे नाराज मनीष रात में लगभग 12 बजे घर में घुसा और उसके ऊपर तेजब फेंक दिया। तेजाब के हमले में लड़की का चेहरा और एक बाजू गला झुलस गया है। हमले में लड़की माँ माँ के ऊपर भी तेजाब की कुछ बूंदे गिरी, जिससे वह भी घायल हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भारती करवाया गया है।

कई दिनों से कर रहा था पीड़िता को परेशान:

पीड़िता ने बताया कि मनीष परेशान करता था तब उसने लड़के की माँ से इसकी शिकायत की थी, इसपर उल्टा उसकी माँ ने हँसते हुए उसे ही गलत बता दिया। पीड़िता ने कहा कि अगर वह अपने बेटे को समझाती तो उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बच जाती। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन की शादी अप्रैल 2017 में हुई थी, उसके बाद से ही लगातार आरोपी उसे परेशान कर रहा था। मैंने इसके बारे में अपनी माँ को भी बताया था। जब भी स्कूल जाती थी तो वह रास्ते में परेशान करने के लिए आ जाता था।

आरोपी की माँ भी हो सकती है घटना में शामिल:

इसके बाद इसके बारे में मैंने पानी बहन और उसकी सास को भी बताया था, लेकिन उसकी सास ने उल्टा मुझे ही गलत बता दिया। जब भी घर पर माता-पिता नहीं होते थे तो वह छेड़छाड़ करने के लिए घर आ जाता था। आरोपी हर बार उसे धमकी भी देता था कि अगर उसनें उससे शादी नहीं की तो वह जान से मार देगा। केवल यही नहीं उसकी बहन को भी घर वापस भेज देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एक बार उसके साथ मारपीट भी की थी, लेकिन वह डरी नहीं थी। पीड़िता की माँ ने बताया कि कई बार मैंने और मेरे पति ने आरोपी के घर जाकर उसे समझाने की कोशिश भी की थी और पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी दी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी:

उल्टा आरोपी ने कहा कि जो करना है कर लो वह शादी करके ही मानेगा। सोमवार को जब वह अपनी बेटी के साथ काम पर जा रही थी तो आरोपी उसका पीछा भी कर रहा था। अगले दिन आरोपी उनका रास्ता भी रोकने लगा, इसपर महिला और उसकी बेटी ने कहा कि अगर ऐसा किया तो वह पुलिस में शिकायत कर देगी। महिला ने बताया कि रात के समय पति दूसरे कमरे में थे और मैं बेटी के साथ दूसरे कमरे में थी। आरोपी ने धक्का देकर दरवाजा खोला और आते ही बेटी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से झुलसने की वजह से बेटी चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए थे।

तेजाब देने वाले दूकानदार की तलाश:

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसे तेजाब किस दूकानदार से मिला था। पता लगने के बाद पुलिस दूकानदार को भी कब्जे में लेगी। अगर बीच में आरोपी की माँ का रोल भी सामने आया तो उसके ऊपर भी कार्यवाई की जाएगी।

Back to top button