विशेष

तीसरी शादी के मूड में दिख रहा है देश का भगौड़ा विजय माल्या, गर्लफ्रेंड की हॉटनेस ऐसी है कि….

विजय माल्या करेगी तीसरी शादी: देश के लाखों लोगों का पैसा लेकर भागने वाले भगौड़े विजय माल्या के बारे में किसी को अब बताने की जरुरत नहीं है। विजय माल्या वही व्यक्ति है जिसने अरबों रूपये बैंक से कर्ज लिए और बिना चुकाए ही देश छोड़कर भाग गया। हालाँकि सरकार उसे वापस लाने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन माल्या को वापस लाना इतना आसान नहीं लग रहा है। विजय माल्या को देश के लोग उसकी ऐयाशियों के लिए भी जानते हैं। माल्या आये दिन लड़कियों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है।

किंगफिशर की एयरहोस्टेस से करने जा रहा है शादी:

बड़ी ख़बरः लंदन में ‘मिस पिंकी’ से शादी करेंगे विजय माल्या, तस्वीरें देखकर छूट जाएंगे पसीने

आपकी जानकारी के लिए बता दें विजय माल्या ने भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ का चूना लगाया था। भारत से भागने के बाद विजय माल्या लन्दन में जाकर आराम की जिंदगी जी रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अब विजय माल्या तीसरी शादी की तयारी में दिखाई दे रहा है। आपको बता दें विजय माल्या किसी और से नहीं बल्कि किंगफिशर में एयरहोस्टेस रही पिंकी लालवानी से ही शादी करने जा रहा है। आपको बता दें पिंकी लालवानी भी विजय माल्या के साथ 2016 में लन्दन भाग गयी थी।

पिंकी कर चुकी है माल्या की कई पार्टी को होस्ट:

हालाँकि पिंकी और विजय माल्या की शादी हो रही है या नहीं अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। पिंकी लालवानी 2011 में विजय माल्या की एयरलाइन किंगफिशर से जुड़ी थी। धीरे-धीरे माल्या और पिंकी के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी। अक्सर दोनों को इवेंट्स में साथ-साथ देखा जाने लगा। इसके बाद लालवानी किंगफिशर के कई एड में भी दिखी थी। पिंकी माल्या की कई पार्टियों की होस्ट भी रह चुकी हैं। किंगफिशर के कैलेण्डर के लिए भी पिंकी फोटोशूट करवा चुकी हैं। जब 2016 में माल्या बैंकों को चूना लगाकर देश छोड़कर लन्दन भागा तो उसके साथ पिंकी भी भाग गयी।

बुरे से बुरे वक़्त में भी पिंकी ने नहीं छोड़ा माल्या का साथ:

माल्या और पिंकी के बीच इस कदर रिश्ता है की माल्या के मुश्किल से मुश्किल वक़्त में भी उसने माल्या का साथ नहीं छोड़ा। लन्दन में माल्या के ऊपर केस चल रहा है। केस के दौरान माल्या की गर्लफ्रेंड पिंकी को अक्सर ही देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो माल्या और पिंकी दोनों लन्दन में लिव-इन-रिलेशन में रहते हैं। दोनों को एक साथ रहते हुए तीन साल पुरे हो गए हैं। हाल ही में दोनों ने साथ रहने की अपनी तीसरी सालगिरह मनाई है। अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

माल्या की पहली पत्नी भी थी एयरहोस्टेस:

आपकी जानकारी के लिए बता दें विजय माल्या ने पहली शादी समीरा तैयबजी से की थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि ये भी एक एयरहोस्टेस ही थी। पहली पत्नी समीर से माल्या को एक बेटा सिद्धार्थ माल्या है। कुछ सालों तक साथ रहने के बाद माल्या ने समीरा को तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद माल्या ने बैंगलोर में अपने दोस्त की पत्नी रेखा से शादी कर ली। रेखा के पहले पति माल्या का अच्छे दोस्त था। अपने पिता की मौत के बाद माल्या यूनाइटेड ब्रेवरीज कम्पनी का मालिक बन गया।

Back to top button