बॉलीवुड

सबके दिल की धड़कन बॉलीवुड अभिनेत्री एक बार फिर से बनी दुल्हन, जानें सच्चाई

सुष्मिता सेन बनी दुल्हन: ईद दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। आये दिन इस दुनिया में कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। ठीक इसी तरह बॉलीवुड की दुनिया में भी कुछ स्थायी नहीं है। यहाँ पर बदलाव बहुत जल्दी ही देखने को मिलते हैं। हर रोज बॉलीवुड से जुड़ी कोई ना कोई मजेदार खबर देखने को मिलती ही है। इस ग्लैमर वर्ल्ड में कभी भी कुछ भी हो जाता है। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा रिश्तों के बारे में बातें की जाती हैं। आज हम आपको इसी क्रम में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में कुछ हैरान करने वाली बात बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड में बनायी है अपने लिए खास जगह:

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बारे में कुछ भी बताने की जरुरत नहीं है। यह मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। इनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हर चूका है। हालाँकि यह काफी समय से पर्दे की दुनिया से गायब दिख रही हैं। सुष्मिता सेन ने अपनी खूबसूरती और कमाल के अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक खास जगह बनायी है। हाल ही में बॉलीवुड की इस खुबसूरत अभिनेत्री का एक नया अवतार सामने आया है। जिसमें यह दुल्हन बनी हुई दिखाई दे रही हैं।

अवार्ड्स समारोह में अपने हुस्न से ढा रही थीं कहर:

दुल्हन के लिबास में यह बहुत ही ज्यादा खुबसूरत भी लग रही हैं। लेकिन जनाब इन्हें इस लिबास में देखकर आप धोखा मत खाइए। इन्होने दुबारा शादी नहीं की है बल्कि दुल्हन का यह लिबास इन्होने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान पहना हुआ था। दरअसल ‘Ravishing Wedding Awards 2018’ के दौरान सुष्मिता सेन ने ऐसा ड्रेस पहना था। यह अवार्ड्स समारोह राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस अवार्ड्स समारोह में सुष्मिता सेन ने लाल रंग का हैवी लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही इन्होने हैवी ज्वेलरी भी पहनी थी।

पहली नज़र में लोगों को लगा कि सुष्मिता बन गयी हैं दुल्हन:

अवार्ड्स नाईट के दौरान सुष्मिता सेन ने रैम्प पर ऐसी कातिलाना अदाएं दिखाई की सब इनके दीवाने हो गए। पुरे समारोह में बस सुष्मिता सेन की खूबसूरती के ही चर्चे हो रहे थे। सुष्मिता सेन ने एक बार फिर से अपने फैन्स के दिलों की आग को जला दी है। आपको बता दें सुष्मिता सेन ने इस अवार्ड्स नाईट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुष्मिता सेन गजब की खुबसूरत लग रही हैं। सुष्मिता सेन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं। पहली नज़र में लोगों को यही लग रहा है कि सुष्मिता सेन फिर से दुल्हन बनी हैं।

सुष्मिता सेन के 14 सालों तक लगातार काम किया बॉलीवुड में:

सुष्मिता सेन काफी समय पहले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गयीं, लेकिन आज भी उनके फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में 1996 म दस्तक फिल्म के जरिये कदम रखा था। इसके बाद इन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुष्मिता सेन ने फिल्म इंडस्ट्री में 14 सालों तक काम किया और हर तरह के किरदार भी निभाए। आखिरी बार सुष्मिता सेन को 2010 में फिल्म नो प्रॉब्लम में देखा गया था। इसके बाद से सुष्मिता सेन को नहीं देखा गया है।

Back to top button