Trending

राशिफल 26 मार्च 2018 : ग्रह संयोग से इन ४ राशि वालों को होगा आकस्मिक धनलाभ, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 26 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 26 March 2018.

Rashifal 25 March 2018, 25 march horoscope, 25 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 25 मार्च

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 26 March 2018.

आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। कार्य स्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है। भूमि भवन संबंधित निर्णय तुरंत ले। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नयी योजनायों ओर नए कार्यों से लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : Rashifal 26 March 2018.

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टकारी रह सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा का योग है। स्वास्थ्य के मामले में कोताही ना बरतें, तनाव के भी शिकार हो सकते हैं। व्यापार में आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई दिक्कत होने वाली थी तो वह दूर होगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : Rashifal 26 March 2018.

कार्यों से सम्बंधित रुकावटें दूर होंगी। कार्य प्रगति करेंगे। आप यदि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं। स्थानान्तरण के भी योग दिखाई दे रहे हैं परन्तु परेशान न हों यह आपके लिए अच्छे परिणाम लायेगा। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। लेकिन आपकी चिंता निराधार है। आपको जल्दी ही एक अच्छा मौका मिलने वाला है। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। शुभ प्रस्तावों की प्राप्ति संभव है। गोपनीय तथ्यों को किसी के साथ सांझा न करें तथा महतवपूर्ण दस्तावेजों को भी कड़ी निगरानी में रखें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। मन वैचारिक स्तर पर बाधित रह सकता है। मनोबल में कमी आ सकती है। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होने के आसार हैं। व्यापार से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आप करेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : Rashifal 26 March 2018.

आज प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है। नई योजना आने की संभावना बन सकती है। इस पर विचार करना होगा। करियर में आगे बढ़ने में आज मदद मिलेगी। मकान खरीदने के योग बनेंगे, चर्चाएं होंगी। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। जीवन साथी को बराबर का महत्व देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आलस्य आपके कार्यों की बड़ी बाधा बन सकता है। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। सेहत से समझौता न करें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : Rashifal 26 March 2018.

आज पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आपको कोई सरप्राइजज मिल सकता है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरुरत है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं।

Rashifal 25 March 2018, 25 march horoscope, 25 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 25 मार्च

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। वाद-विवाद करने से बचें। आज सेहत से सम्बन्धित परेशानी बनी रहेगी। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। लोगों के सामने आपकी अच्छी इमेज बनेगी। इसके लिए आप भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : Rashifal 26 March 2018.

आज भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें और मेहनत से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : Rashifal 26 March 2018.

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। यात्रा के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : Rashifal 26 March 2018.

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में थोड़ी तनाव की स्थिति बनेगी। तनाव बढ़ने से बनता हुआ काम भी रूक सकता है। आज आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। आज उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आज आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आज आपको इन लोगों से दूर रखेगी। जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। नए शत्रु उभर सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : Rashifal 26 March 2018.

आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888 slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya toto togel slot toto togel venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto toto togel toto slot slot gacor