बॉलीवुड

टाइगर श्रॉप की मां से था इस एक्टर का अफेयर, अब बोलीं वो तो ‘गे’ है – जानिए क्या है पूरा मामला

मुम्बई – बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप आम बात है। इसी तरह का एक अफेयर काफी सालों से सुर्खियों में रहा। यह अफेयर था बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा और साहिल खान के बीच। हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से जुड़े सीडीआर मामले में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा का नाम भी सामने आया है। आयशा पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक्टर व मॉडल रह चुके साहिल खान की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाकर और उसे अपने वकील रिजवान सिद्दीकी को दिया था। इस बात के सामने आने के बाद देश से फरार चल रहे साहिल ने एक वीडियो के जरिए आपनी प्रतिक्रिया दी है।

17 साल छोटे एक्टर से था आयशा का अफेयर

आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा और साहिल खान का अफेयर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। साहिल खान आयशा से 17 साल छोटे हैं। अब कॉल रिकार्ड करने के मामले के सामने आने के बाद से लोग इस मामले को जानने लगे हैं। मीडिया में इस बात के चर्चे जोरों पर हैं। साहिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि, ‘आयशा ने जो किया है वह क्राइम है। बहुत से लोग मुझे फोन कर रहे हैं। इस बात को चार साल हो गए हैं। मैं इस सबसे आगे बढ़ गया हूं।’

क्‍या है पूरा मामला

दरअसल, कुछ दिनों पहले साहिल खान की ओर से दावा किया गया था कि कुछ साल पहले उनका और आयशा का अफेयर था। लेकिन, कॉल रिकार्ड करने के मामले में आयशा ने सेशन कोर्ट में इस दावा खारिज कर दिया। इतना ही नहीं आयशा ने यहां तक दावा किया कि साहिल खान गे हैं। इसलिए उनका और साहिल का अफेयर कैसे हो सकता है। जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा और साहिल खान के अफेयर के चर्चे पहले भी होते रहे हैं।

कोर्ट में क्यों पहुंचा ये मामला

कहा जा रहा है कि गे होने की वजह से ही साहिल की पत्‍नी ने उन्‍हें तलाक दे दिया था। आयशा ने कोर्ट के सामने इस बात का भी दावा किया है कि, साहिल की पत्‍नी को इस बात का पता तब चला जब उन्होंने साहिल को एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। दरअसल, आयशा ने पिछले महीने साहिल खान पर अनजान नंबर से धमकी देने के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाया था। इसके बाद से यह मामला कोर्ट में है। इससे पहले भी आयशा ने साहिल पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था।

आयशा के आरोपों के जवाब में साहिल खान ने आयशा पर एक्‍सपेंसिव गिफ्ट्स और मंहगे वेकेशन के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि, साहिल खान ने बॉलीवुड की दो चार फिल्मों में काम किया है। लेकिन, ज्यादा सफलता न मिलने के कारण वो एक बिजनेसमैन बन गए। साहिल ने जिम का बिजनेस शुरु किया और वह चल निकला। लेकिन, आयशा के आरोपों के बाद से साहिल फरार हैं। आपको बता दें कि साहिल खान ने बॉलीवुड में स्‍टाइल, एक्‍सक्‍यूज मी, ये हैं जिंदगी और डबल क्रॉस जैसी फिल्‍मों में काम किया है।

Back to top button