दिलचस्प

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ देती है इस गाँव की सरपंच, अदाएं देखकर….

शहनाज खान: इस दुनिया में खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। दुनिया में एक से बढ़कर एक खुबसूरत लोग हैं। कुछ लोगों की खुबसूरत इतनी ज्यादा होती है कि देखकर एक बार को निगाह रुक जाती है। हालाँकि खूबसूरती के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि खूबसूरती देखने वाले की आँखों में होती है। कोई भले ही कितना खुबसूरत क्यों ना हो लेकिन अगर सामने वाले को वह खुबसूरत नहीं दिखती है तो उसकी खूबसूरती के कोई मायने नहीं है। हालाँकि मन की खूबसूरती तन की खूबसूरती से ज्यादा मायने रखती है।

इस सरपंच की तुलना की जाती है बॉलीवुड अभिनेत्रियों से:

किसी भी गाँव के विकास में एक सरपंच की अहम भूमिका होती है। अगर गाँव का सरपंच एक अच्छा व्यक्ति हो तो गाँव का उद्धार हो जाता है, जबकि इसके उलट अगर किसी गाँव का सरपंच मतलबी व्यक्ति हो जो हर समय केवल खुद के बारे में सोचे तो उस गाँव का विकास नहीं हो पाता है। अगर सरपंच की बात की जाये तो अक्सर आपने किसी भी गाँव में अधेड़ उम्र के सरपंचों को ही देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सरपंच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खूबसूरती की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्रियों से की जाती है।

शहनाज खान को जाना जाता है उनकी काबिलियत के लिए:

आपको जानकर हैरानी होगी कि राजस्थान के भरतपुर जिले में गहराजन गाँव की कमां पंचायत में नयी सरपंच चुनी गयी है। आपको बता दें यहाँ भारतीय इतिहास में शायद पहली बार ही हुआ होगा कि किसी गांव के सरपंच के रूप में एक युवा एमबीन\बीएस लड़की को चुना गया होगा। गहराजन गाँव की मुखिया 24 साल की शहनाज खान हैं। शहनाज को को सरपंच बनाने के लिए पूरा गाँव एकजुट हो गया था। शहनाज खान अपनी काबिलियत के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह इतनी ज्यादा खुबसूरत हैं कि आये दिन सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं।

आज भी लोग नहीं भेजते हैं लड़कियों को पढ़ने के लिए:

सरपंच का चुनाव जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए शहनाज ने कहा था कि मैं बहुत खुश हूँ कि मुझे अपने लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा था कि सरपंच के रूप में मेरी प्राथमिकतायें होंगी स्वच्छता और लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करना। उन्होंने कहा कि वह लड़कियों के लिए एक उदहारण पेश करना चाहती हैं कि किस-किस तरह से शिक्षा हमारी मदद कर सकती है। उनका कहना है कि आज भी लोग अपनी लड़कियों को पढ़ने के लिए नहीं भेजना चाहते हैं। वह लोगों की इस सोच को हमेशा के लिए बदलना चाहती हैं।

सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं शहनाज:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज का ताल्लुक राजनीतिक खानदान से है। उनके दादा दशकों से कमां पंचायत के सरपंच बने रहे। शहनाज के पिता गाँव के मुखिया हैं तो वहीँ उनकी मान विधायक हैं। अब ऐसे राजनीतिक खानदान से होने के बाद भला कैसे कोई दूसरा काम कर सकता है। शहनाज इस बार खुद चुनाव के मैदान में उतरी और पहली ही बार में जीत का झंडा लहरा दिया। जीत के बाद अब शहनाज सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। शहनाज अपनी खूबसूरती के लिए मीडिया और सोशल मीडिया दोनों जगहों पर छाई हुई हैं।

Back to top button