बॉलीवुड

फेमस गाने ‘घर से निकलते ही’ कि एक्ट्रेस अब करती है यह काम, दिखने लगी है ऐसी…

घर से निकलते ही गाने की एक्ट्रेस: यह जीवन बहुत ही अजीब होता है। जीवन में कब क्या हो जाये, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है। कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाएँ हो जाती हैं, जो हमारा पूरा जीवन ही बदल देती हैं। अगर बात बॉलीवुड की करे तो वहां ऐसी घटनाएँ बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। पर्दे की दुनिया का आकर्षण किसी से छुपा हुआ नहीं है। यहाँ के आकर्षण में फंसकर कई लोग यही के होकर रह गए। पर्दे पर कई लोगों ने अपना हाथ अजमाया लेकिन सभी को सफलता नहीं मिली। कुछ को मिली भी तो वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पायी।

स्टार्स की लाइफस्टाइल होती है सबसे अलग:

 

आम लोगों की जिंदगी में कई बार ऐसे पल आते हैं, जब व्यक्ति पूरी तरह से निरास हो जाता है। कई बार वह इतना खुश होता है कि ख़ुशी के मारे पागल हो जाता है। बॉलीवुड में ऐसे किस्से आपको हर दिन देखने-सुनने को मिलेंगे। पहले भी हम आपको बता चुके हैं कि बॉलीवुड एक अलग ही दुनिया है। यह देखने में भले ही आम दुनिया की तरह दिखाई देती है, लेकिन यहाँ के लोगों का रहन-सहन और तरीका बिलकुल अलग होता है। स्टार्स की लाइफस्टाइल सबसे अलग होती है।

आज जी रही हैं साधारण व्यक्ति की तरह जीवन:

बॉलीवुड में कोई भी चीज स्थिर नहीं है। आज जो स्टार सबका चहेता बना हुआ है, हो सकता है कल सभी लोग उसे भूल जाएँ। पुराने स्टार्स को आज के समय में लगभग लोग भूल ही चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक गाने से रातों-रात स्टार बन गयी थी, लेकिन आज एक साधारण व्यक्ति की तरह जीवन जी रही है। आपको बता दें हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उसका नाम मयूरी कांगो है। 1996 में महेश भट्ट की फिल्म ‘पापा कहते हैं’ रिलीज हुई थी। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी।

दोनों ही जगह मयूरी नहीं दिखा पायी अपना कमाल:

फिल्म भले ही फ्लॉप हो गयी ही लेकिन इस फिल्म का एक गाना ‘घर से निकलते ही’ सुपरहिट हुआ था। इस गाने में दिखने वाली मयूरी कांगों रातों-रात स्टार बन गयी थीं। 1995 में बॉलीवुड फिल्म नसीम से डेब्यू करने वाली मयूरी ने बेताबी, होगी प्यार की जीत और बादल जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पायीं। बॉलीवुड से हतास होकर मयूरी ने टीवी की तरफ रुख किया और नरगिस, थोड़ा गम थोड़ी ख़ुशी, डॉलर बाबू और किट्टी पार्टी जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। लेकिन मयूरी यहाँ भी अपना कमाल नहीं दिखा पायीं।

एक्टिंग छोड़कर शुरू की MBA की पढ़ाई:

एक पार्टी के दौरान दोस्त के जरिये मयूरी की मुलाकात एक एनआरआई आदित्य ढिल्लन से हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदली और 2003 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद मयूरी पति के साथ अमेरिका चली गयी और वहीँ पर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क से मार्केटिंग और फाइनेंस में MBA किया।

पढ़ाई ख़त्म करने के बाद कुछ दिनों तक अमेरिका में ही काम किया। बाद में वहां से 2013 में वापस भारत आ गयीं। इस समय मयूरी दिल्ली में Performics नाम की एक कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Back to top button