बॉलीवुड

टीवी जगत की यह मशहूर अभिनेत्री बनेगी ऋतिक रोशन की पत्नी, जानें आखिर क्या है सच्चाई?

ऋतिक रोशन की पत्नी: बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया कब क्या हो जाये इसका कोई भरोसा नहीं होता है। यहाँ पर अक्सर रिश्तों को लेकर खूब बातें की जाती हैं। यहाँ रिश्ते एक पल में बनते हैं और दुसरे ही पल वो टूट भी जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की वो जोड़ियाँ अलग हो गयी, जिनके ऊपर यकीन नहीं था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। कभी जिन सितारों के रिश्तों के लोग उदहारण देते थे, आज वो अलग हो चुके हैं। आज हालत ये हो गयी है कि वो एक दुसरे को देखना तक नहीं चाहते हैं।

पर्दे का आकर्षण होता है देखने लायक:

हालाँकि आज हम किसी के टूटे हुए रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बताने जा रहे हैं। आज हम आपको पर्दे की दुनिया के एक ऐसे नए रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप सोच में पड़ जायेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन जनाब यह सच है। पर्दे की दुनिया चाहे बात बड़े पर्दे की हो या छोटे पर्दे की दोनों का आकर्षण देखने लायक होता है। जो एक बार पर्दे की दुनिया से जुड़ जाता है, वह खुद को अलग नहीं रख पाता है।

मौनी दिखेंगी अक्षय कुमार के साथ गोल्ड में:

छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर अब तक कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने नाम कमाया है। इनमें से सबसे पहला नाम सुशांत सिंह राजपूत का है। इन्होने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर मूव किया और आज यह बॉलीवुड में एक सफल एक्टर हैं। इसके साथ ही छोटे पर्दे की मौनी राय और अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं और उनकी फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। मौनी राय बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से शुरुआत करने जा रही हैं।

मृणाल बनने जा रही हैं ऋतिक रोशन की पत्नी:

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर मूव करने के मामले में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। जी हाँ हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम है मृणाल ठाकुर। आपकी जानकारी के लिए बता दें मृणाल ठाकुर ‘कुम-कुम भाग्य’ में प्रज्ञा की बहन बुलबुल का किरदार निभा रही हैं।

जानकारी के अनुसार मृणाल ठाकुर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पत्नी बनने जा रही हैं। जी हाँ मृणाल थाकुल होंगी ऋतिक रोशन की पत्नी लेकिन केवल फिल्म में। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ में मृणाल ऋतिक के पत्नी की भूमिका में नजर आयेंगी।

मृणाल असल जीवन में हैं बहुत ही ग्लैमरस:

सुपर 30 में मृणाल ठाकुर ऋतू रश्मि के रोल का रोल निभाएंगी। ऋतिक की यह फिल्म ‘सुपर 30’ के फाउंडर आनंद कुमार के जीवन के ऊपर बनायी जा रही है। आनंद कुमार शिक्षा जगत के हीरो कहे जाते हैं। मृणाल ठाकुर टीवी सीरियल, मुझसे कुछ कहती… ये खामोशियाँ, हर युग में आयेगा एक अर्जुन, कुम-कुम भाग्य,

नच बलिये 7 और सौभाग्य लक्ष्मी में काम कर चुकी हैं। मृणाल के लिए इस साल का नवम्बर महिना काफी खास होने वाला है। मृणाल ने कहा कि यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है और इसे लेकर वह बहुत ज्यादा एक्साईटेड हैं। इस फिल्म में मृणाल को काफी साधारण दिखाया गया है, लेकिन असल जीवन में वह काफी हॉट और ग्लैमरस हैं।

Back to top button