दिलचस्प

दुल्हन ने लगाया ऐसा जबरदस्त ठुमका कि हो गए सब दीवाने, वीडियो ने मचाई खलबली

दुल्हन डांस वीडियो: जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि सोशल मीडिया के इस दौर में कभी भी कुछ भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर आये दिन तरह-तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन्ही में से कुछ वीडियो हमारे ऊपर गहरी छाप छोड़ जाते हैं। कुछ वीडियो और फोटो ऐसे होते हैं, जिन्हें जल्दी भूला नहीं जा सकता है। कुछ वीडियो और फोटो ने लोगों को एक ही रात में स्टार बना दिया। कल तक जिन्हें कोई नहीं जानता था, उन्हें एक वीडियो ने पुरे देश में मशहूर कर दिया है।

नहीं मिल पाता है टैलेंट दिखाने का मौका:

आपको बता दें हर रोज सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। उनमे से कुछ वीडियो ज्ञान देने वाले होते हैं तो कोई सामाजिक समस्या के बारे में बताते हैं और कुछ वीडियो केवल लोगों का मनोरंजन करते हैं। हर व्यक्ति के अन्दर कोई ना कोई टैलेंट छुपा होता है। बस कुछ लोगों को अपने इस टैलेंट के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिन्हें होती भी है तो उन्हें अपने टैलेंट को दिखाने का मौका ही नहीं मिल पाता है। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में किसी अन्य मंच की जरुरत नहीं है।

दुल्हन का डांस हो रहा है सोशल मीडिया पर खूब वायरल:

आप तो जानते ही हैं कि भारत में शादियां कितनी धूम-धाम से की जाती हैं। शादी में सबकुछ हो और डांस ना हो तो शादी बिलकुल फीकी लगती है। यही वजह से कि शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही तरफ के लोग झूम-झूमकर नाचते हैं। लोग नाचकर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हैं। अक्सर कई शादियों में आपने दुल्हन को भी डांस करते हुए देखा होगा। आजकल एक ऐसा ही दुल्हन के डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो अन्य दुल्हन के डांस वीडियो से बिलकुल अलग है।

दुल्हन हो रही थी उस समय तैयार:

अपने शादी में दुल्हन का डांस करना आजकल सामान्य हो गया है। आये दिन ऐसा देखने को मिल जाता है। अब की शादियों से सिर्फ बाराती, घरवाले ही नहीं नाचते हैं बल्कि साथ में दूल्हा और दुल्हन भी खूब डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में साक्षी नंदा नाम की एक दुल्हन शानदार डांस करती हुई दिखाई देती है। आपको बता दें साक्षी का यह डांस वीडियो उस समय का है जब वह तैयार हो रही थी। इस वीडियो में साक्षी के साथ उसकी एक दोस्त भी डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं लोग:

साक्षी के इन्स्टाग्राम पर तीन वीडियो शेयर किये गए हैं। तीनों ही वीडियो में साक्षी जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार पहले डांस वीडियो को 7 मार्च को इन्स्टाग्राम पर शेयर किये गया था। उस वीडियो को अब तक 427542 बार देखा जा चुका है। जबकि इस दुल्हन का दूसरा डांस वीडियो 8 मार्च को शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक 628191 बार देखा जा चुका है। दुल्हन का आखिरी वीडियो तीन दिन पहले ही शेयर किया गया है। इस वीडियो को भी अब तक 64638 बार देखा जा चुका है।

Back to top button