बॉलीवुड

एक इन्स्टग्राम पोस्ट से इतना कमाती हैं प्रिया प्रकाश कि आप सोच भी नहीं सकते, छोड़ चुकी इनको पीछे

प्रिया प्रकाश इन्स्टग्राम पोस्ट: सोशल मीडिया के इस समय में कब क्या हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता है। कल तक जो सब्जी और चाय बेच रहे थे आज वो स्टार बन गए हैं। ये सब सोशल मीडिया की वजह से ही संभव हो सका है। सोशल मीडिया की वजह से ऐसे-ऐसे लोगों को प्रसिद्धि मिली है, जिनके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी पूरी दुनिया में इनके बारे में चर्चा होगी। जी हाँ यह सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लग रहा हो लेकिन यही सच्चाई है।

बड़े-बड़े स्टार्स को भी छोड़ देते हैं पीछे:

आये दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो और फोटो इस कदर वायरल होते हैं कि रातों-रात टार बना जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसा बहुत लोगों के साथ हो चूका है। किसी ना किसी खास वजह से ये वीडियो या फोटो जमकर वायरल होते हैं और फिर सामने वाले के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। कई बार ये लोग इतने चर्चित हो जाते हैं कि बड़े-बड़े स्टार लोगों को भी पीछे छोड़ देते हैं।

अपने इन्स्टाग्राम पेज पर किया है बड़े-बड़े ब्रांड को प्रमोट:

अभी ज्यादा दिन नहीं हुआ, जब आँख मारकर सबको अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश का वीडियो वायरल हुआ था। एक ही रात में प्रिया का ऐसा जादू चला का कि देश के सभी युवा उसे दिल दे बैठे। इस समय प्रिया प्रकाश के इन्स्टाग्राम पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस मामले में इन्होने कई बड़ी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि अपनी इसी पॉपुलैरिटी की वजह से प्रिया प्रकाश इन्स्टाग्राम से लाखों रूपये कमा रही हैं। दरअसल हाल ही में प्रिया ने अपने इन्स्टाग्राम पर कई बड़े ब्रांड को प्रमोट किया है।

एक पोस्ट के लिए लेती हैं 8 लाख रूपये:

जानकारी के अनुसार किसी भी ब्रांड के एक पोस्ट के लिए प्रिया प्रकाश 8 लाख रूपये लेती हैं। जहाँ प्रिया प्रकाश एक पोस्ट के लिए 8 लाख लेती हैं वहीँ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक पोस्ट के लिए केवल 5 लाख रूपये ही लेती हैं। वहीँ क्रिकेटर युवराज सिंह भी एक पोस्ट के लिए 5 लाख लेते हैं। इस हिसाब से देखा जाये तो इस समय प्रिया प्रकाश ने इन दोनों ही दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। इस समय कई बड़े ब्रांड प्रिया के पास प्रपोजल लेकर पहुँच रहे हैं। अब प्रिया बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं, जिनके इन्स्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

फिल्म में काम करने के लिए मांगे हैं 2 करोड़ रूपये:

एक दक्षिण भारतीय वेब पोर्टल के अनुसार अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म के लिए मेकर्स ने प्रिया प्रकाश को अप्रोच किया है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में अभिनय करने के लिए प्रिया प्रकाश ने 2 करोड़ रूपये की मांग की है। आपको बता दें 18 साल की प्रिया केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। वह वहीँ के विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया को मॉडलिंग का बहुत शौक है। अब तक प्रिया के तीन म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। प्रिया को डांसिंग और सिंगिंग का भी बहुत शौक है।

Back to top button