विशेष

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट को मिला 20 लाख में एक रात गुजारने का ऑफर, जानिये उस के बाद फिर..

सोफिया हयात खान: बॉलीवुड हो या छोटे पर्दे की दुनिया दोनों की अपनी च्मक-धमक और ग्लैमर के लिए जाने जाते हैं। यहाँ काम करने वाले लोगों के हर अंदाज ही सबसे अलग होते हैं। हर कोई अपनी लाइफ में मस्त रहता है। सबके लाइफ स्टाइल भी आम लोगों की तुलना में अलग होते हैं। अक्सर ग्लैमर की दुनिया के इन लोगों को देखकर लगता है कि इनके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती होगी, लेकिन ऐसा हमारा सोचना बिलकुल गलत है। भले ही वो ग्लैमर की दुनिया से जुड़े हुए हैं, लेकिन हैं तो एक इंसान ही।

मैसेज देखकर आ जाता है गुस्सा:

हमारे समाज में कई तरह के लोग हैं। कुछ बहुत अच्छे हैं तो कुछ बहुत बुरे हैं। कुछ की हरकतें ऐसी होती हैं कि लोगों को गुदगुदाने का काम करती हैं, जबकि कुछ लोगों की हरकतें ऐसी होती हैं कि देखकर मन गुस्से से भर जाता है। आपको ऐसे लोग हर जगह मिल जायेंगे। आजकल के इस सोशल मीडिया युग में तो ऐसे लोगों की भरमार हो गयी है। कई लोग ऐसे हैं जिनके कमेन्ट या मैसेज को देखकर इतना गुस्सा आता है कि मन करता है कुछ कर गुज़रा जाए।

इनबॉक्स में करते हैं गंदे-गंदे मैसेज:

अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियों या ग्लैमर की दुनिया से जुड़े हुए लोगों को इसका सामना करना पड़ता है। कई लोग इसी वजह से तनाव का शिकार भी हो जाते हैं। ट्रलिंग करना आज के समय में बहुत तेजी से बढ़ गया है। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इनबॉक्स में गंदे-गंदे मैसेज भेजते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला बॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया हयात खान के साथ देखा गया है। आपको बता दें बिग बॉस की यह एक्स कंटेस्टेंट हर समय किसी न किसी बात को लेकर विवादों में छाई रहती हैं।

सोफिया हयात खान ने अश्लील मैसेज का स्क्रीनशॉट कर दिया शेयर:


हाल ही में किसी यूजर ने सोफिया हयात खान को एक अश्लील मैसेज कर दिया। इसपर सोफिया हयात खान भड़क गयी। इसके बाद सोफिया हयात खान ने उस व्यक्ति को सबक सिखाने के मकसद से अपना चैट इन्स्टाग्राम पर शेयर कर दिया। आपको बता दें जिस व्यक्ति ने सोफिया हयात खान को ये अश्लील मैसेज किया है उसका अकाउंट @abhisheksinghbist8 है। आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि इस व्यक्ति ने सोफिया हयात खान को 20 लाख में एक रात बिताने का ऑफर दिया था। सोफिया उसकी हरकत से बहुत गुस्सा हुई और उन्होंने उसका जवाब देते हुए चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया।

क्या तुम इतने पैसे में खरीदोगे अपनी माँ को?

सोफिया ने उस व्यक्ति के अश्लील मैसेज का जवाब देते हुए लिखा कि, मेरे इमान को कोई 20 लाख क्या 20 करोड़ में भी नहीं खरीद सकता है। क्या तुम अपनी माँ को खरीदोगे इतने पैसे में? अक्सर सोफिया सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी इसी हरकत की वजह से उन्हें कई बार यूजर्स निशाना बना चुके हैं। कुछ दिनों पहले की बात है सोफिया ने सोशल मीडिया पर बेडरूम वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कंडोम के इस्तेमाल को लेकर बात की थी। इसके साथ ही सोफिया की पति के साथ बाथटब में नहाते हुए फोटो भी सामने आ चुकी है।

Back to top button