राशिफल

राशिफल 11 मार्च 2018 : आज इन ४ राशि वाले का साथ नहीं देंगे सितारे, दिनभर रहेगी परेशानी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 11 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 11 March 2018.

Rashifal 11 March 2018, 11 march horoscope, 11 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 11 मार्च

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 11 March 2018

आपको जिस काम से उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके फेवर में रहेगा। कोई संवेदनशील जानकारी मिल सकती है। आमतौर पर आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिलेगा और स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी। आज आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो। बिजनेस में फायदा होगा। संतान पर पूरा ध्यान दें। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज ये वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : Rashifal 11 March 2018

आज आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। आज आप को फायदा भी हो सकता है। कोई भी बात आज आप नापतोल पर करें। कुछ लोगों का आप से विरोध हो सकता है। आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप बिना भयभीत हुए निर्णय ले जो की आपके भविष्य के लिए अछा साबित हो। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है जो की आज फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : Rashifal 11 March 2018

आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छा के विपरित कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें। नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : Rashifal 11 March 2018

आज नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : Rashifal 11 March 2018

आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी कोशिश किसी भूमि में अपना अधिकार प्राप्त करने की होगी। इस दिशा मे आपको अपने घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : Rashifal 11 March 2018

आज आप परिवार के लिए समय निकालने में सक्षम साबित होंगे। आज मोर्चे पर आपको किसी के मदद की जरुरत पड़ने वाली है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य की समस्या और बढती नजर आ रही है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। दूसरों से असहमती हो सकती है। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। वित्तीय मोर्चे पर किसी अन्य की सलाह पर चलना जोखिम भरा हो सकता है। आपको कई अप्रत्याशित सुखद समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।

Rashifal 11 March 2018, 11 march horoscope, 11 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 11 मार्च

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन आपके स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं, सचेत रहें। आज नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होने की संभावना है। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी। आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज जिम्मेदारियां आपके काम में रुकावट बन सकती हैं। आज किसी को उधार पैसा न दें, नहीं तो वापस मिलने की संभावना कम ही है। कुछ कामों में आपको कन्फ्यूजन रहेगा। इस वजह से परेशान हो सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप पूरा जीवन बिताना चाहें। कोई भी फैसला लेने पहले एक बार विचार जरुर कर लें। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, लेकिन उनपर नाराज ना हो।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। धन लाभ होगा। पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र की सभी समस्याएं दूर होंगी। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको आराम करने की जरूरत है। आप घरेलू मामलों के कारण परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन के विवादों का समाधान होगा। निवेश करने से बचना चाहिए। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। सेहत पर ध्यान दें। काम के बोझ के कारण थकान भी महसूस होगी। एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। वकील के पास जाकर कोई भी कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी समाज कार्य में धन खर्चा होगा, आपका खर्चा और आपकी आय दोनों को संतुलन बना कर चले। परिवार के प्रति आपका मन उदारता भरा रहेगा। विवाहित जीवन या दाम्पत्य जीवन में खुशाली बनी रहेगी और आप के प्रति आपके प्रेमी का लगाव बढ़ सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई योजना के प्रत्येक पहलू का गहराई से विचार करके ही निर्णय लें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम में आप लगे रहे फल अवश्य मिलेगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button