विशेष

आख़िर क्यों पूरी दुनिया में सिर्फ़ चार रंगों के ही पासपोर्ट होते हैं? वजह कर सकती है आपको….

पासपोर्ट के चार रंग: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह अपने जीवन में कई देशों का भ्रमण कर सके। हालाँकि कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा भी कर लेते हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी आर्थिक स्थिति की वजह से अपने इस सपने को कभी पूरा नहीं कर पाते हैं। यह सभी लोग जानते हैं कि विदेश जाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए दो चीज़ों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। पहली चीज़ होती है जिस देश में आप जाना चाहते हैं उस देश की मंज़ूरी यानी वीज़ा, और दूसरी सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होती है पासपोर्ट।

पासपोर्ट बनवाने के लिए बेलने पड़ते हैं पापड़:

आपको बता दें बिना पासपोर्ट के वीज़ा नहीं मिलता है। इसलिए पासपोर्ट को सबसे पहली ज़रूरत भी मान सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को काफ़ी पापड़ बेलने पड़ते हैं। तब जाकर कहीं किसी का पासपोर्ट बन पाता है। पासपोर्ट के बारे में यह बहुत काम लोग ही जानते हैं कि पूरी दुनिया में सिर्फ़ पासपोर्ट के चार रंग होते हैं। इन चार रंगों के अलावा किसी भी देश का पासपोर्ट पाँचवें रंग में जारी नहीं किया जाता है। आख़िर ऐसा क्यों किया जाता है, जानकार आपको काफ़ी हैरानी होगी।

पासपोर्ट के चार रंग:

*- लाल रंग:

लाल रंग सबसे आम रंग माना जाता ही। किसी भी देश का पासपोर्ट लाल रंग से इसी लिए बनाया जाता है, क्योंकि वहाँ का इतिहास पहले साम्यवादी हुआ करता था या अभी भी वाहन साम्यवाद ही है। जानकारी के लिए आपको बता दें इस क्रम में चीन, सर्बिया, रूस, सोल्वेनिया,लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जार्जिया आदि देशों के पासपोर्ट लाल रंग के होते हैं। इसके अलावा यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के भी पासपोर्ट लाल रंग के ही हैं। हाल ही में तुर्की, अल्बानिया और मखदूनिया ने भी लाल रंग के पासपोर्ट जारी किए हैं। इसके साथ ही बोलिविया, कोलम्बिया, अक्वाडोर और पेरू जैसे देशों के भी पासपोर्ट लाल रंग के हैं।

*- नीला रंग:

ऐसा कहा जाता है कि नीला रंग नई दुनिया का प्रतीक है। जानकारी के अनुसार लगभग 15 कैरिबियाई देशों ने नीले रंग का पासपोर्ट अपनाया है। इन्ही में ब्राज़ील, अर्जेंटीना और पेरूग्वे भी शामिल है। हालाँकि इनमे वेनेज़ुएला एक अपवाद है, इसके पासपोर्ट का रंग लाल है। अमेरिका ने अपने पासपोर्ट का रंग नीला 1976 में अपनाया था।

*- हरा रंग:

हरे रंग को मुस्लिम धर्म में सबसे ज़्यादा प्रयोग किया जाता है। उनका मानना है कि पैग़म्बर मुहम्मद साहब को हरा रंग बहुत पसंद था, यही वजह है कि लगभग सभी मुस्लिम देशों के पासपोर्ट का रंग हरा ही होता है। इनमें मोरक्को, साउडी अरब और पाकिस्तान भी शामिल हैं। हरे रंग को जीवन और प्रकृति का पाटिक माना जाता है। पश्चिमी अफ़्रीकी देश बुर्किना फ़ासो, नाइजीरिया, नाइज़र, आइवरी कोस्ट और सिनेगल के पासपोर्ट का रंग हरा होता है।

*- काला रंग:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया में बहुत काम ही देश हैं जिनके पासपोर्ट का रंग काला है। अफ़्रीका के कुछ देशों जैसे बोत्सवाना,जांबिया, बुरूण्डी, गैबन, अंगोला, कांगो, मलावी, के पासपोर्ट काले रंग के हैं, न्यूज़ीलैंड का राष्ट्रीय रंग काला है,म इस वजह से उनके पासपोर्ट काले रंग के होते हैं।

Back to top button