बॉलीवुड

यह टीवी ऐक्ट्रेस बनी जाह्नवी की नयी माँ, जाह्नवी और ख़ुशी का रखेंगी श्रीदेवी की तरह ख़याल,जानें

जाह्नवी की नयी माँ: बॉलीवुड की दुनिया में कब क्या होता है, आम लोगों के कुछ भी समझ में नहीं आता है। बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। बाथटब में डूबने से दुबई के एक होटल में उनकी मौत हो गयी। श्रीदेवी की मौत ना केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए दुखदायी पल था। श्रीदेवी की याद लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बसी हुई है। श्रीदेवी ने अपने काम की वजह से वह मुक़ाम हासिल कर लिया है कि उन्हें लोग कभी नहीं भूल पाएँगे।

दोस्तों की तरह था श्रीदेवी और जाह्नवी का रिश्ता:

श्रीदेवी की मौत से हालाँकि सभी को दुःख हुआ है लेकिन सबसे ज़्यादा दुःख श्रीदेवी की मौत से उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को हुआ है। आपको बता दें जाह्नवी और श्रीदेवी के बीच माँ-बेटी से ज़्यादा एक दोस्त का रिश्ता था। दोनो एक दूसरे का अच्छे से ख़याल रखती थीं। ज़्यादातर लोग यही समझते हैं कि श्रीदेवी के मौत के बाद उनकी दोनो बेटियाँ जाह्नवी और ख़ुशी माँ के प्यार के लिए तरस जाएँगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी की बुरी हालत देखने के बाद टीवी जगत की यह मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी का ख़याल रखने के लिए तैयार हुई हैं।

शालिनी कर रही हैं हिम्मत बढ़ाने का काम:

यह टीवी ऐक्ट्रेस जाह्नवी और ख़ुशी का बिलकुल श्रीदेवी की तरह ख़याल रखेंगी। दरअसल हम जिस टीवी ऐक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम शालिनी कपूर है। श्रीदेवी की मौत के बाद दोनो बेटियों का बहुत बुरा हाल हो गया है। पिता बोनी कपूर दोनो को सम्भालने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि जाह्नवी के इस दुःख भरे पल में उनकी ऑनस्क्रीन माँ भी उनका ख़ूब ख़याल रख रही हैं। शालिनी उनकी हिम्मत बढ़ाने का भी काम कर रही हैं। आपको बता दें शालिनी जाह्नवी की आने वाली फ़िल्म धड़क में उनकी माँ की भूमिका निभा रही हैं।

सेट पर करती थीं अपने और माँ के बीच के रिश्ते की बात:

जानकारी के अनुसार श्रीदेवी की मौत के बाद शालिनी कपूर जाह्नवी की ना केवल स्क्रीन पर ही ख़याल रख रही हैं बल्कि असल जीवन में भी उनका हौसला बढ़ाने का काम कर रही हैं। यह बताया जा रहा है कि फ़िल्म में जाह्नवी का माँ की भूमिका निभाते-निभाते शालिनी असल जीवन में भी जाह्नवी की माँ की तरह बन गयी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि फ़िल्म के सेट पर जब दोनो खली होती थीं तो जाह्नवी शालिनी को अपने माँ से रिश्ते के बारे में बात करती थीं। इसी वजह से शालिनी को पता है कि जाह्नवी के लिए श्रीदेवी कितना मायने रखती थीं।

ख़बर सुनकर हो गयी थीं बेहोश:

जाह्नवी की बात सुन-सुनकर शालिनी में जाह्नवी के लिए माँ की भावना जाग चुकी है। अब वह जाह्नवी की उनकी माँ की तरह की भूमिका निभा रही हैं। इस समय बोनी कपूर और शालिनी कपूर दोनो मिलकर जाह्नवी और ख़ुशी का माँ की तरह ख़याल रख रहे हैं। आपको बता दें श्रीदवे की मौत उस समय हुई थी जब वह भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गयी हुई थीं, उस दौरान जाह्नवी फ़िल्म धड़क की शूटिंग की वजह से शादी में शरीक होने के लिए दुबई नहीं गयी हुई थी। जिस वक़्त जाह्नवी को श्रीदेवी के मौत की ख़बर मिली, उस दौरान वह बेहोश हो गयी थी।

Back to top button