समाचार

गुजरात के भावनगर में दिलदहला देने वाला हादसा, पलक झपकते 26 लोगों का हुआ ये हाल

गुजरात के भावनगर जिला के रंगोडा के पास बड़ी दुर्घटना हो गई। मंगलवार सुबह लोगों एक ट्रक जिसमें करीब 60 लोग सवार थे। वो नाले में जा गिरा, जिसके हादसे में 26 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकी 35 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भावनगर-राजकोट हाईवे पर रंधोला गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, सुबह तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। जिसके बाद चीख-पुकार मच गयी, जिसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य चलाया, और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के काम में जुट गयी।

शादी से लौट रहे थे बाराती

बताया जा रहा है कि वहां पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और इसी दौरान सामने से आ रही एक इंडिका कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। भावनगर के जिला कलेक्टर ने हादसे में 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोगों के गंभीर होने के बात की है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने बताया कि यह ट्रक शादी समारोह में जा रही थी और इस पर करीब 60 लोग सवार थे। हादसे में कम से कम 26 लोग मारे गए, जबकि 35 घायल हुए हैं सभी घायलों तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

दूल्हा-दुल्हन को नहीं दी गई जानकारी

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने दूल्हा और दुल्हन को इसके बारे में नहीं दी गई है। वहीं इस हादसे में दूल्हा के मां बाप की भी मौत हो गई है। जिसके बारे में भी परिजनों को जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इस हादसे के बाद मौके से ड्राइवर फरार है।  इस हादसे के बाद लंबा जाम लग गया है। वहीं कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका भी है। जिनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button