बॉलीवुड

वाइन पीकर अवार्ड्स फ़ंक्शन में पहुँची यह मशहूर ऐक्ट्रेस, खो बैठी अपना आपा करने लगी यह काम

जेनिफ़र लोरेंस: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनो ही दुनिया आम आदमी की दुनिया से बिलकुल अलग होती है। इस दुनिया से ताल्लुक़ रखने वाले लोगों का रहन-सहन और काम दोनो ही सबसे अलग होता है। इस दुनिया के रहने वाले कब क्या काम कर दें, इसका भी कोई भरोसा नहीं होता है। अक्सर देखा जाता है कि फ़िल्मी दुनिया के सितारे कई बार कुछ ऐसा काम करने लगते हैं, जो उनकी छवि को ख़राब करने का भी काम करते हैं। लेकिन सितारों को इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है।

शराब के नशे में नहीं रहता ख़ुद पर नियंत्रण:


अक्सर यह लोगों के मुँह से कहते हुए सुना होगा कि शराब लोगों के दिमाग़ को ख़राब कर देती है। ऐसा सच में भी होते हुए देखा जा सकता है। अक्सर कई शराबी लोगों को शराब के नशे में अपना आपा खोते हुए देखा गया है। जब कोई भी व्यक्ति शराब पीता है तो उसका ख़ुद पर नियंत्रण नहीं रह जाता है। ऐसे में कई बार वह कुछ ऐसी हरकतें भी करने लगता है, जिससे उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। सितारों की दुनिया में ऐसा ज़्यादातर देखने को मिलता है।

कई बार करना पड़ता है परेशानियों का सामना:


आपको बता दें ग्लैमर वर्ल्ड में पार्टियाँ होना आम बात होती है। अक्सर यहाँ होने वाली पार्टियों में लोग जमकर शराब पीते हुए देखे जाते हैं। अब जब शराब का सेवन ज़्यादा होता है तो वहाँ के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में ऐसा एकेडमी अवार्ड समारोह में देखने को मिला। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में 90वें एकेडमी अवार्ड समारोह के दौरान हॉलीवुड की एक मशहूर ऐक्ट्रेस अपने आपे से बाहर दिखाई दी। एकेडमी अवार्ड्स समारोह के दौरान यहाँ हर साल कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है।

जेनिफर लॉरेंस का नहीं रहा ख़ुद पर नियंत्रण:


प्राप्त जानकारी के अनुसार एकेडमी अवार्ड्स समारोह कैलिफ़ोर्निया के डोल्बी थिएटर में सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान वहाँ हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियाँ शामिल होने के लिए गयी हुई थीं। लेकिन इस बाद हॉलीवुड की मशहूर अकतरेस जेनिफर लॉरेंस ने जो किया, उसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए। दरअसल जेनिफ़र अवार्ड्स समारोह में अपने हाथ में वाइन का ग्लास लेकर झूमते हुए पहुँच गयीं। उन्हें इस हालत में देखकर सभी लोग हैरान हो गए। ऐसी हालत में जेनिफर लॉरेंस को देखकर कुछ लोग अपनी हँसी नहीं रोक पाए। जेनिफ़र ने इतना ज़्यादा वाइन का सेवन कर लिया था कि उनका ख़ुद पर होश ही नहीं था।

अपना गाउन उठाकर खोज रही थीं सीट:

केवल यहीं नहीं जेनिफर लॉरेंस को वाइन का इतना ज़्यादा नशा हो गया था कि समारोह के दौरान उन्हें अपनी सीट भी नहीं मिल रही थी। जेनिफर लॉरेंस नशे की हालत में थी, ऐसे में उन्होंने अपनी सीट ढूँढने के लिए एक नया तारिक अपनाया और अपना चमकीला गाउन उठाकर अपनी सीट ढूँढने की कोशिश की। हालाँकि काफ़ी मेहनत के बाद अंत में वह कामयाब भी हो गयीं। जेनिफर लॉरेंस का यह कारनामा देखकर सभी लोग हंस पड़े थे। आपको बता दें इस बार जेनिफ़र का नाम एकेडमी अवार्ड्स की किसी भी कैटेगरी में शामिल नहीं हुआ था।

Back to top button