स्वास्थ्य

अगर आप भी जरूरत से ज्यादा दुबली पतली हैं तो जरूर अपनाइये ये उपाय

वजन बढ़ाने का उपाय: दुनिया कई तरह के लोग हैं। जहां कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग पतले होने से परेशान हैं। ऐसे में लोग तरह तरह के ट्रीटमेंट अपनाते हैं। लेकिन नतीजा जीरो निकलता है। मतलब साफ है कि न ज्यादा पतला होना सेहत के लिए ठीक हैं तो न ज्यादा मोटापा। ऐसे में  सवाल ये उठता है कि आखिर खुद को कैसे फिट रखे? तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे अगर आप पतली हैं तो खुद को मैंटेन कर सकती हैं। तो देखते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

संतुलित आहार न लेने की वजह से बॉडी में तरह तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं, ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए। महिलाओं में यह आम समस्या होती है कि या तो उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता या तो कम दोनी ही स्थिति उनके लिए ठीक नहीं है। ऐसे में वजन बढ़ाना सबसे मुश्किल काम होता है। बता दें कि वजन का न बढ़ना हार्मोन की समस्या भी हो सकती है। इसके लिए आपको सबसे ट्रीटमेंट कराना चाहिए।

पतली लड़कियों के लिए उपाय

1.हार्मोन की जांच कराएं

वजन का न बढ़ना हार्मोन की समस्या हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने डॉक्टर से हार्मोन की जांच करानी चाहिए। बता दें कि थायराइड की वजह से महिलाओं में सामान्य से कम वजन की समस्या देखने को मिलती हैं, जिसके लिए आपको डॉक्टर से जांच करा लेना चाहिए, उसके बाद ही ट्रीटमेंट शुरू करना चाहिए।

2.वजन बढ़ाने के लिए योजना बनाए

अगर आपको वाकई अपने वजन को बढ़ाना है, तो इसके लिए चार्ट तैयार करें। जी हां, उस चार्ट में ये सारी बाते लिखे की आपको दैनिक जीवन में क्या क्या खाना चाहिए या क्या नहीं। इसके लिए आप डॉक्टर की भी सलाह ले सकती हैं। साथ ही आपको अपना एक रूटिन फिक्स करना होगा, जिससे आप खुद को स्वस्थ बना सकेंगी।

3.ज्यादा से ज्यादा खाना खाएं

वजन बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। इसके लिए आपको इस बात का पता होना जरूरी है कि कौन सा खाना खाना चाहिए। आपको बता दें कि महिलाओं को कैलोरी की ज्यादा जरूरत होती है, ऐसे में आपको ऐसे पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिसमें ज्यादा प्रोटीन हो।

4.पिज्जा, बर्गर को गुडबॉय कहें

अगर आप पिज्जा बर्गर खाती हैं तो उसको खाना छोड़ दें, क्योंकि इससे आपका वजन कभी नहीं बढ़ेगा। बल्कि इसकी जगह आपको साबुत आहार, गेंहू की रोटिया, घी आदि का सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको पोष्टिक आहारों को ही शामिल करना चाहिए।

5.व्यायाम करें

फिट रहने के लिए व्यायाम करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में लड़कियों या महिलाओं को व्यायाम जरूर करना चाहिए। बता दें कि व्यायाम शरीर को फिट रखता है।

Back to top button